Saurabh Pandey | June 30, 2026 | 06:40 PM IST | 2 mins read
जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने जोसा काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जारी कर दिया है।

नई दिल्ली : जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने जोसा काउंसलिंग 2026 के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने इस काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कराया था, वे अब जोसा की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपनी अलॉटमेंट स्थिति चेक कर सकते हैं। सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन के आवेदन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
यह काउंसलिंग प्रक्रिया देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NITs), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIITs) और अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (GFTIs) में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। इससे पहले, जोसा काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन 13 जून 2026 को घोषित किया गया था। दूसरे राउंड में जिन छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, राउंड 2 में सीट पाने वाले छात्रों को 3 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस ऑनलाइन रिपोर्टिंग के अंतर्गत छात्रों को शिक्षण शुल्क का भुगतान करना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और यदि कोई क्वेरी (सवाल) उठाई जाती है तो उसका जवाब देना शामिल है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आवंटित सीट के कैंसिलेशन से बचने के लिए तय समय सीमा के भीतर रिपोर्टिंग की सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें।
जोसा राउंड 2 के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 3 जुलाई तय की गई है, जबकि भुगतान से संबंधित समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया 4 जुलाई की शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। इसके अलावा, जो छात्र किसी कारणवश काउंसलिंग प्रक्रिया से अपना नाम वापस लेना चाहते हैं, वे 1 जुलाई की सुबह 10 बजे से लेकर 3 जुलाई की शाम 5 बजे के बीच ऐसा कर सकते हैं।
सीट आवंटित होने के बाद जोसा छात्रों को अपनी पसंद दर्ज करने के लिए तीन विकल्प देता है-
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर लॉग इन करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। राउंड-1 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 30 जून से 5 जुलाई के बीच अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करके एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Santosh Kumar