Trusted Source Image

JNVST 2027-28: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Saurabh Pandey | July 6, 2026 | 09:50 PM IST | 2 mins read

नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा (JNVST-2027) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।

नवोदय विद्यालय योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय में अधिकतम 80 छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। (आधिकारिक वेबसाइट)
नवोदय विद्यालय योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय में अधिकतम 80 छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) की कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 का आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस कम अधिसूचना जारी कर दी है।

इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जो अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला देश के इन प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में कराना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल navodaya.gov.in पर जाकर पूरी तरह निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

एडमिशन के लिए क्या है जरूरी योग्यता?

नवोदय विद्यालयों में दाखिला पूरी तरह से जिला-विशिष्ट होता है, जिसके नियम निम्नलिखित हैं-

  1. आयु सीमा - आवेदन करने वाले छात्र का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच (दोनों तिथियां शामिल) होना चाहिए। यह नियम सभी श्रेणियों के छात्रों पर समान रूप से लागू होता है।
  2. कक्षा 5वीं में अध्ययनरत होना - छात्र शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान उसी जिले के किसी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5वीं में पूरे सत्र पढ़ रहा हो, जहां वह दाखिला चाहता है।
  3. पिछला शैक्षणिक रिकॉर्ड - उम्मीदवार ने कक्षा तीसरी और चौथी की पढ़ाई भी मान्यता प्राप्त स्कूल से पूरी शैक्षणिक अवधि तक रहकर उत्तीर्ण की हो। कोई भी छात्र जो पहले कक्षा 5वीं पास कर चुका है या जिसने परीक्षा दोबारा दी है, वह आवेदन के योग्य नहीं माना जाएगा।

JNVST 2027-28 Admission: आवेदन के लिए इन दस्तावेजों को रखें तैयार

नवोदय विद्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करते समय अभिभावकों को छात्र की तस्वीर, छात्र के हस्ताक्षर, अभिभावक के हस्ताक्षर और आधार विवरण या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र सॉफ्ट कॉपी के रूप में तैयार रखना होगा। प्रवेश के समय चयनित छात्रों को अपना मूल जन्म प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC केंद्रीय सूची के अनुसार) , ग्रामीण क्षेत्र का प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) , दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

JNVST 2027-28: ग्रामीण और शहरी कोटा का गणित

नवोदय विद्यालय योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय में अधिकतम 80 छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के होनहार बच्चों को प्राथमिकता देने के लिए कम से कम 75% सीटें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के उम्मीदवारों से भरी जाती हैं। शेष 25% सीटें ओपन होती हैं, जिन पर मेरिट के आधार पर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के छात्रों का चयन होता है। यदि किसी छात्र ने कक्षा तीसरी, चौथी या 5वीं के दौरान एक भी दिन किसी शहरी क्षेत्र के स्कूल में पढ़ाई की है, तो उसे शहरी उम्मीदवार ही माना जाएगा। इसके अलावा कुल सीटों में से कम से कम एक-तिहाई (33.3%) सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित होती हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications