JNU Admissions 2025: जेएनयू में यूजी, सीओपी प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, पात्रता मानदंड जानें
Abhay Pratap Singh | July 15, 2025 | 08:17 AM IST | 1 min read
शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए जेएनयू में यूजी और सीओपी दोनों कार्यक्रमों में छात्रों को उनके सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की ओर से आज यानी 15 जुलाई को स्नातक (UG) और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी (COP) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए जेएनयू में यूजी और सीओपी दोनों कार्यक्रमों में छात्रों को उनके सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों को यूजी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुल्क के रूप में 313 रुपए और सीओपी पाठ्यक्रमों के लिए 264 रुपए का भुगतान करना होगा।
जेएनयू प्रवेश 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एनटीए सीयूईटी यूजी आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। उम्मीदवार 16 से 17 जुलाई के बीच आवेदन पत्र में किसी भी त्रुटि को सुधार सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता मानदंडों की जांच कर लेनी चाहिए।
जेएनयू कार्यक्रम के अनुसार, जेएनयू प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची 23 जुलाई, 2025 को जारी की जाएगी। चयनित छात्रों को 23 से 25 जुलाई के बीच वेबसाइट पर लॉगिन के माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा और अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
चयनित उम्मीदवारों की पहली सूची के लिए भौतिक सत्यापन की तिथि यूजी प्रोग्राम के लिए 30, 31 जुलाई, 1 अगस्त, 2025 और सीओपी के लिए 4 अगस्त, 2025 है। वहीं, दूसरी मेरिट सूची 1 अगस्त को जारी की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए जेएनयू की वेबसाइट पर विजिट करें।
Jawaharlal Nehru University Admission 2025: कैसे आवेदन करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जेएनयू यूजी सीओपी एडमिशन के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- जेएनयू प्रवेश पोर्टल jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
- एनटीए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, शुल्क और दस्तावेज जमा करें।
- मेरिट सूची जारी होने पर जेएनयू काउंसलिंग 2025 में भाग लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार