JIPMER Recruitment 2024: जिपमर ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती शुरू, jipmer.edu.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | July 20, 2024 | 03:51 PM IST | 1 min read
ग्रुप बी और सी रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री पूरी करनी चाहिए। उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उसके अनुसार शैक्षणिक योग्यताएं भी अलग-अलग होती हैं।
नई दिल्ली : जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर), पुडुचेरी में ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिपमर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त तक है।
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी में ग्रुप बी और सी पदों पर कुल 209 रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें से ग्रुप बी के लिए 169 पद और ग्रुप सी के लिए 40 रिक्तियां हैं।
JIPMER Group B,C Recruitment 2024: आयुसीमा
जिपमर पुडुचेरी ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष, नर्सिंग अधिकारियों के लिए निर्धारित की गई है। अन्य पदों के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष होनी चाहिए। JIPMER ग्रुप B और C भर्ती 2024 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
JIPMER Group B,C Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
जिपमर पुडुचेरी ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस या ओबीसी कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों को 1,500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी के लिए आवेदन शुल्क 1,200 रुपये है। पीडब्ल्यूबीडी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
JIPMER Group B,C Recruitment 2024: परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड
जिपमर ग्रुप बी और सी भर्ती परीक्षा 19 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी, जबकि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2 सितंबर को जारी किया जाएगा, जिसे पंजीकृत उम्मीदवारों को डाउनलोड करना होगा।
अगली खबर
]UPSC Prelims Result 2024: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स रिजल्ट नाम, रोल नंबर के साथ upsc.gov.in पर जारी
UPSC Prelims Result 2024: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स रिजल्ट उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर के साथ जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल