JIPMAT 2024 Registration: जिपमैट पंजीकरण की अंतिम तिथि कल, jipmat.ntaonline.in पर करें आवेदन
Santosh Kumar | April 27, 2024 | 11:52 AM IST | 2 mins read
एनटीए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद JIPMAT 2024 सुधार विंडो 29 अप्रैल, 2024 को खोली जाएगी। आवेदन सुधार विंडो 1 मई तक खुली रहेगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2024 (जिपमैट 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख कल यानी 28 अप्रैल है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jipmat.ntaonline.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया उम्मीदवार इस लेख में आगे देख सकते हैं।
जिपमैट पंजीकरण के लिए सामान्य/सबमिट-एनसीएल जैसी अनारक्षित श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये है। इसके अलावा एससीए/एसटी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
एनटीए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिपमैट 2024 सुधार विंडो 29 अप्रैल, 2024 को खोली जाएगी। आवेदन सुधार विंडो 1 मई तक खुली रहेगी। JIPMAT 2024 Exam 6 जून को आयोजित किया जाएगा।
JIPMAT 2024 Registration: पात्रता मानदंड
परीक्षा के लिए आवेदकों को वर्ष 2022, 2023 में कला/वाणिज्य/विज्ञान स्ट्रीम या समकक्ष में 10+2/12वीं/एचएससी परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी या 2024 में उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार को 2020 से पहले कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
साथ ही आईआईएम (बोधगया और जम्मू) के लिए अलग-अलग पात्रता आवश्यकताएं हो सकती हैं, इसके लिए उम्मीदवारों को IIM बोधगया और IIM जम्मू की वेबसाइट देखनी होगी। पात्रता की आधिका जानकारी के लिए आप एनटीए द्वारा जारी ब्रोशर देख सकते हैं।
Also read S WAYAM January 2024: स्वयं जनवरी रजिस्ट्रेशन के लिए विस्तारित तिथि का कल आखिरी दिन; 18 मई से परीक्षा
JIPMAT 2024 Registration: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके JIPMAT 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jipmat.ntaonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर, New Candidate Register Here Link पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के निर्देश को पढ़ें और आगे बढ़ें।
- ईमेल-आईडी डालें और Send OTP पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और पुष्टीकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JIPMAT 2024 के लिए सार्वजनिक अधिसूचना 22 मार्च 2024 को जारी की थी। बाद में आवेदन की तारीख 28 अप्रैल तक बढ़ा दी गई थी। पहले आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल निर्धारित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच