JSSC Stenographer Recruitment 2024: झारखंड स्टेनोग्राफर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | August 20, 2024 | 04:07 PM IST | 2 mins read
जेएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित है। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट लागू है।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड सचिवालय में स्टेनोग्राफर पदों को भरने के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जेएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए 5 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जेएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवार 5 अक्टूबर तक परीक्षा शुल्क का भुगतान, फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर सकेंगे। इसके बाद आवेदन पत्र में सुधार के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक मौका रहेगा।
JSSC Stenographer Recruitment 2024: रिक्तियों की कैटेगरीवाइज संख्या
जेएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के तहत कुल 455 रिक्तियों को भरा जाना है। रिक्तियों की कैटेगरीवाइज संख्या नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित - 182 पद
- अनुसूचित जनजाति - 118 पद (आदिम जनजातीय समूहों के लिए 2 पद शामिल हैं)
- अनुसूचित जाति - 45 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी-I)- 37 पद
- पिछड़ा वर्ग (बीसी-II)- 27 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 45 पद
- अनुसूचित जाति (बैकलॉग) - 1 पद
JSSC Stenographer Recruitment 2024: आयु सीमा
जेएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित है। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट लागू है।
JSSC Stenographer Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
जेएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
JSSC Stenographer Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
झारखंड स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का अंतिम चयन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें स्किल टेस्ट, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल है।
JSSC Stenographer Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न-मार्किंग स्कीम
झारखंड स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 हिंदी भाषा, अंग्रेजी भाषा, सामान्य अध्ययन और तर्क और मानसिक क्षमता पर केंद्रित होगा, जबकि पेपर 2 उम्मीदवारों की जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा का परीक्षण करेगा।
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 300
- कुल समय: 3 घंटे
- नकारात्मक अंकन: 1 अंक
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच