Jharkhand Polytechnic Result 2024: झारखड पॉलिटेक्निक रिजल्ट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | April 26, 2024 | 03:22 PM IST | 2 mins read
झारखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा 7 अप्रैल, 2024 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीईसीईबी) ने झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जेसीईसीईबी प्रवेश परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
जेसीईसीईबी ने रिजल्ट के साथ झारखंड पॉलिटेक्निक मेरिट लिस्ट (Jharkhand Polytechnic Result 2024 Merit List) भी जारी की है। झारखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा 2024 की मेरिट सूची परीक्षा में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। झारखंड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2024 देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा।
झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 7 अप्रैल, 2024 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 21 फरवरी, 2024 को जारी किया गया था और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 मार्च, 2024 थी। परीक्षा झारखंड के विभिन्न पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
झारखंड पॉलिटेक्निक 2024 स्कोरकार्ड विवरण
झारखंड पॉलिटेक्निक 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, लिंग, जन्म तिथि, प्रवेश के लिए श्रेणी, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, आवेदन संख्या, समग्र और अनुभाग-वार अंक, योग्यता अंक और योग्य उम्मीदवारों की रैंक जैसे विवरण शामिल हैं। बोर्ड ने 7 अप्रैल को झारखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा आयोजित की और 8 अप्रैल, 2024 को उत्तर कुंजी जारी की थी।
Also read JAC Board 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जल्द जारी होगा, इन तरीकों से देख सकेंगे परिणाम
Jharkhand Polytechnic Result 2024 डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट टैब पर जाएं।
- पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- पॉलिटेक्निक परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
जेसीईसीईबी की तरफ से चयनित उम्मीदवारों को झारखंड पॉलिटेक्निक काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो मई 2024 में आयोजित होने की उम्मीद है। काउंसलिंग और आवंटन प्रक्रिया में पंजीकरण, चॉइस लॉकिंग और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान सहित कई चरण शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार