Jharkhand NEET UG Counselling 2025: झारखंड नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, jceceb.jharkhand.gov.in करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | July 17, 2025 | 02:09 PM IST | 2 mins read
झारखंड राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू है।
नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने नीट यूजी 2025 परिणाम के आधार पर राज्य मेरिट सूची तैयार करने तथा एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर 16 से 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड नीट यूजी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार फॉर्म में अंतिम तिथि 27 जुलाई तक सुधार कर सकते है। राउंड 1 के लिए स्टेट मेरिट लिस्ट 29 जुलाई को जारी की जाएगी। सामान्य/ईडब्ल्यूएस/बीसी-1/बीसी-2 वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए तथा एससी/एसटी/सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवार के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 250 रुपए है।
पात्रता मानदंड के अनुसार, कक्षा 12वीं में भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान/बायोटेक्नोलॉजी में कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी 2025 की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करना आवश्यक है।
उम्मीदवार की आयु 17 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 दिसंबर, 2025 से की जाएगी। जेसीईसीईबी द्वारा झारखंड नीट यूजी 2025 काउंसलिंग चार चरणों राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रै वैकेंसी राउंड के लिए आयोजित की जाएगी।
सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ बीसी-1/ बीसी-2 कैटेगरी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग फीस के रूप में 1000 रुपए तथा एससी/ एसटी/ दिव्यांग/ महिला कैंडिडेट को 500 रुपए शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर झारखंड नीट यूजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल जांच सकते हैं।
Jharkhand NEET UG Counselling 2025: सुरक्षा राशि
नीचे सारणी में उम्मीदवार कैटेगरी और संस्थान के अनुसार सुरक्षा राशि की जांच कर सकते हैं:
| संस्थान का प्रकार |
एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम के लिए सुरक्षा राशि
|
|---|---|
| सरकारी कॉलेज |
यूआर/ ईडब्ल्यूएस - 20,000 रुपए
एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूडी - 10,000 रुपए |
| डीम्ड/ निजी |
मेडिकल कॉलेज - 2,00,000 रुपए
डेंटल कॉलेज - 1,00,000 रुपए |
| सरकारी/ निजी दोनों कॉलेजों के लिए |
मेडकल कॉलेज - 2,00,000
डेंटल कॉलेज - 1,00,000 |
| स्ट्रे मॉप-अप | 50,000 रुपए |
Jharkhand NEET UG Round 1 Counselling 2025: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल
झारखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 1 का शेड्यूल नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि
सीट आवंटन के लिए आवेदन |
30 जुलाई, 2025 |
|
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि
|
3 सितंबर, 2025 |
|
यदि आवश्यक हो तो भरे हुए विकल्पों में संपादन
|
4 सितंबर, 2025 |
|
सीट आवंटन और प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना
|
6 से 12 सितंबर, 2025 तक |
|
दस्तावेज सत्यापन और संबंधित संस्थान में प्रवेश
|
7 से 12 सितंबर, 2025 तक
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल