झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए नए और नवीनीकरण आवेदन 11 मार्च से आमंत्रित, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 10, 2025 | 10:11 PM IST | 2 mins read
झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति प्राप्त हेतु आवेदन पत्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली: स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड ने मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना (Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana) 2024 के लिए पात्र उम्मीदवारों से नए और नवीनीकरण हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवारों के लिए झारखंड सीएम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च, 2025 से शुरू की जाएगी।
छात्रवृत्ति प्राप्त हेतु आवेदन पत्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है। छात्र डाउनलोड सेक्शन में जाकर झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके भर सकते हैं। झारखंड सरकार मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना 2024 के तहत आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है।
झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना आवेदन फॉर्म 2024 - आवश्यक दस्तावेज
- पहली बार (Fresh - कक्षा 9) छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए आवेदकों को अपने आवेदन के साथ प्रवेश पत्र, आधारकार्ड और बैंक पासबुक जमा करना अनिवार्य होगा।
- द्वितीय (2nd Renewal - कक्षा 10) छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए आवेदकों को अपने आवेदन के साथ प्रवेश पत्र, आधार, बैंक पासबुक, वर्ग 9 का अंक पत्र जमा करना होगा।
- तृतीय (3rd Renewal - कक्षा 11) छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए आवेदकों को अपने आवेदन के साथ प्रवेश पत्र, आधार, बैंक पासबुक, वर्ग 10 का अंक पत्र जमा करना अनिवार्य है।
नोटिस में कहा गया कि, आगामी कक्षा की छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु छात्रों को 60% अंक से उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। कटे-फटे या अधुरे आवेदन प्रपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आगामी छात्रवृत्ति की राशि पूर्व में उपलब्ध कराए गए बैंक खाता में ही भेजी जाएगी, इसमें किसी प्रकार का बदलाव स्वीकार्य नहीं होगा।
आगे कहा गया कि, आवासीय विद्यालय (जहां रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती है) के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति की 50% राशि ही दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची की वेबसाइट पर नोटिस की जांच कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना झारखण्ड 2024 - आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन पत्र भरने के बाद छात्रों को अपने विद्यालय प्रधान के पास 11 अप्रैल तक जमा करना होगा।
- विद्यालय प्रधान सही रूप से जांच कर समेकित स्टेटमेंट के साथ आवेदन पत्र 15 अप्रैल तक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे।
- जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अनुमोदन के बाद 21 अप्रैल तक आवेदन एवं समेकित सूची परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल