Jharkhand Paper Leak: झारखंड सीआईडी ने भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
Press Trust of India | August 31, 2026 | 02:26 PM IST | 1 min read
सीआईडी ने जांच के सिलसिले में 22 जुलाई को मुख्य आरोपी अभय तिवारी को गिरफ्तार किया था। वह उस समय गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट में प्रखंड आपूर्ति अधिकारी के पद पर तैनात थे।
नई दिल्ली: झारखंड पुलिस के अपराध जांच विभाग (CID) ने एक भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा 2024 में आयोजित झारखंड स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सीआईडी ने 18 अगस्त से अब तक कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
सीआईडी ने रविवार रात जारी एक बयान में कहा, “जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में गिरिडीह जिले के बेंगाबाद निवासी समीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है।” एजेंसी ने 2024 में आयोजित जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में सफल रहे चार अभ्यर्थियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।
राज्य की जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सीआईडी ने जांच के सिलसिले में 22 जुलाई को मुख्य आरोपी अभय तिवारी को गिरफ्तार किया था। वह उस समय गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट में प्रखंड आपूर्ति अधिकारी के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।
इससे पहले, झारखंड सरकार ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। इनमें 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित जेएसएससी-सीजीएल-2023 परीक्षा भी शामिल थी।
हालांकि, नौकरी खोने को लेकर आशंकित सफल अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई के दौरान झारखंड उच्च न्यायालय ने जेएसएससी-सीजीएल-2023 समेत कुछ परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले पर रोक लगा दी थी। झारखंड सीआईडी का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहा है।
अगली खबर
]HBSE 10th-12th July Result 2026: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की री-चेकिंग व री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी
जिन छात्रों ने जुलाई में हुई कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं में मिले अंकों से असंतुष्ट होकर री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने संशोधित नतीजे देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड रिजल्ट लिंक bseh.org.in पर एक्टिव है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार