Santosh Kumar | May 31, 2025 | 10:20 AM IST | 1 min read
जेएसी रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) आज यानी 31 मई 2025 को कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेगा। झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर सुबह 11:30 बजे उपलब्ध होंगे। छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं। इस वर्ष, झारखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई।
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: JAC Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
जेएसी 12वीं रिजल्ट 2025 का डायरेक्ट लिंक दोपहर 12:30 बजे jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा। झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेएसी कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। जेएसी 31 मई को ही साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजों की घोषणा करेगा।
जेएसी 12वीं रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्ट्रीम, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्थिति जैसी जानकारी होगी। पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
बता दें कि ऑनलाइन जारी होने वाला झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट असली मार्कशीट नहीं माना जाएगा। यह केवल जानकारी के लिए है। छात्रों को अपने स्कूल से झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा की मूल मार्कशीट लेनी होगी।