Santosh Kumar | June 30, 2026 | 03:20 PM IST | 1 min read
सफल उम्मीदवार 2 से 5 जुलाई के बीच ऑनलाइन लॉग इन करके 'फ्रीज/फ्लोट' विकल्प चुन सकते हैं और सिक्योरिटी काउंसलिंग फीस जमा कर सकते हैं।

नई दिल्ली: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (जीकप) ने पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रोसेस को तेज कर दिया है। राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट कल जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग इन करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकेंगे। जेईईसीयूपी राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रोसेस का आज अंतिम दिन है।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
यूपी पॉलिटेक्निक 2026 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद, सफल उम्मीदवार 2 से 5 जुलाई के बीच ऑनलाइन लॉग इन करके 'फ्रीज/फ्लोट' विकल्प चुन सकते हैं और सिक्योरिटी काउंसलिंग फीस जमा कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार 'फ्रीज' ऑप्शन चुनेंगे, उन्हें 2 से 6 जुलाई को शाम 6 बजे तक डिस्ट्रिक्ट हेल्प सेंटर्स पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा। साथ ही, राउंड 1 में मिली सीट को छोड़ने की आखिरी तारीख 6 जुलाई तय की गई है।
जीकप काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल मुख्य रूप से यूपी के उम्मीदवारों के लिए है। दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों और बाद के राउंड के बारे में जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी। राउंड 2 प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू होगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच कर सकेंगे-
यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में सीट स्वीकृति शुल्क जमा नहीं करता है या सहायता केंद्र पर अभिलेख का सत्यापित नहीं करा पाता है, तो उसका आवंटन स्वतः ही रद्द हो जाएगा और अभ्यर्थी विशेष काउंसलिंग से बाहर हो जाएगा।
उम्मीदवार 6 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। बोर्ड ने अलग-अलग इंजीनियरिंग कॉलेजों का सीट मैट्रिक्स भी जारी किया है, जिसमें ब्रांच और कोटा के हिसाब से सीटों की जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar