JEECUP Counselling 2025: जीकप काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग विंडो कल होगी ओपन, फीस को लेकर दिशानिर्देश जारी
Santosh Kumar | June 26, 2025 | 11:37 AM IST | 2 mins read
जीकप काउंसलिंग 2025 में शामिल संस्थानों को लेकर सूचना जारी की गई है। काउंसलिंग के पहले 3 चरण केवल यूपी के अभ्यर्थियों के लिए होंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जीकप) द्वारा आयोजित यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2025 के पहले चरण के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 27 जून से शुरू होकर 2 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थी जीकप की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपनी पसंद का कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं। काउंसिल ने काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान फीस को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 3 जुलाई 2025 को घोषित किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को 4 से 6 जुलाई शाम 6 बजे तक फ्रीज/फ्लोट विकल्प और शुल्क भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अगर किसी छात्र ने जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड में सीट लेकर प्रवेश ले लिया है और अब वह अपनी सीट छोड़ना चाहता है, तो वह 8 जुलाई 2025 तक सीट वापस कर सकता है।
JEECUP Counselling 2025: जीकप काउंसलिंग प्रवेश शुल्क
जीकप काउंसलिंग 2025 में शामिल संस्थानों को लेकर एक अहम सूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि इस बार ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत सीट पाने वाले छात्रों से पिछले साल (2024-25) के हिसाब से ही प्रवेश शुल्क लिया जाएगा।
हालांकि, अगर संस्थान प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति, लखनऊ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए फीस में कोई बदलाव किया जाता है, तो छात्रों को उस अंतर (शेष शुल्क) को अपने आवंटित संस्थान में जाकर जमा करना होगा।
JEECUP Counselling 2025: सीट स्वीकृति शुल्क
काउंसलिंग के पहले 3 चरण केवल यूपी के अभ्यर्थियों के लिए होंगे। यूपी में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी, चाहे वे किसी भी राज्य के निवासी हों, इसमें भाग ले सकेंगे। साथ ही, उन केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के बच्चे भी भाग ले सकेंगे जिनका कार्यस्थल यूपी में है।
यदि अभ्यर्थी फ्रीज विकल्प चुनता है तो उसे ₹3000 सीट स्वीकृति शुल्क तथा ₹250 काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा कराने होंगे। फ्लोट विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए जिले में स्थित हेल्प सेंटर पर जाना होगा।
अगली खबर
]JEECUP Result 2025 (Out) Live: यूपी पॉलिटेक्निक जीकप रिजल्ट जारी; काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, कटऑफ जानें
जेईईसीयूपी 2025 रिजल्ट 21 जून 2025 को घोषित किया जाना था, लेकिन अब इसमें देरी हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 अब किसी भी समय जारी किया जा सकता है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच