JEECUP Application Correction 2024: जीकप आवेदन पत्र सुधार प्रक्रिया jeecup.admissions.nic.in पर शुरू
Saurabh Pandey | May 11, 2024 | 01:11 PM IST | 1 min read
जीकप पंजीकरण के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी वर्ग के लिए शुल्क 200 रुपये है। भुगतान नेट बैंकिंग के माध्यम से 12 मई तक जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) की तरफ से जेईईसीयूपी आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो आज यानी 11 मई से शुरू हो चुकी है। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में 12 मई तक आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर वांछित सुधार कर सकते हैं।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा पूरे राज्य में 13 से 20 जून 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी किया जाएगा।
JEECUP 2024 Exam Date: आवेदन शुल्क
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी वर्ग के लिए शुल्क 200 रुपये है। भुगतान नेट बैंकिंग के माध्यम से 12 मई तक जमा कर सकते हैं।
Also read GPAT 2024 Form Correction: जीपैट आवेदन करेक्शन आज से natboard.edu.in पर शुरू, 14 मई तक मौका
UP Polytechnic Entrance Exam: परीक्षा पैटर्न
जेईईसीयूपी परीक्षा पैटर्न प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अलग है। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। अंकन योजना के अनुसार, जेईईसीयूपी प्रश्न पत्र में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। यूपी पॉलिटेक्निक 2024 पाठ्यक्रम यूपी कक्षा 10, 11 और 12 के पाठ्यक्रम पर आधारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल