JEE Main 2026 Question Paper: जेईई मेन सेशन 2 क्वेश्चन पेपर jeemain.nta.nic.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | April 9, 2026 | 07:47 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 प्रश्न पत्र पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध हैं, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज अप्रैल 2026 सत्र के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) पेपर-1 (बीई/ बीटेक) के आधिकारिक प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन सेशन 2 क्वेश्चन पेपर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन 2026 प्रश्न पत्र 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को आयोजित परीक्षा के लिए पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध हैं, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। अभ्यर्थी प्रश्न पत्र की मदद से परीक्षा की समीक्षा, अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन और कठिनाई स्तर की जांच कर सकेंगे।
एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 2 प्रोविजनल आंसर की 11 अप्रैल को जारी की जाएगी। परीक्षा में 11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। जेईई मेन सेशन 2 2026 का आयोजन भारत के 304 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में बनाए गए 566 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था।
Also read JEE Main 2026 Answer Key: जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 आंसर की 11 अप्रैल तक होगी जारी, रिजल्ट डेट जानें
जेईई मेन 2026 प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। अभ्यर्थी जेईई मेन आंसर की 2026 की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 सत्र 2 का अंतिम परिणाम 20 अप्रैल तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
JEE Main 2026 April Papers: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जेईई मेन अप्रैल 2026 क्वेश्चन पेपर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘क्वेश्चन पेपर’ टैब खोजें।
- तिथि व शिफ्ट के अनुसार प्रश्न पत्र डाउनलोड करें।
- फाइल डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार