JEE Main 2027 Registration: जेईई मेन सेशन 1 रजिस्ट्रेशन jeemain.nta.nic.in पर शुरू, पूरा शेड्यूल जांचें

Abhay Pratap Singh | October 25, 2026 | 10:40 AM IST | 3 mins read

जेईई का आयोजन NITs, IIITs, (CFTIs) और संबंधित राज्य सरकारों द्वारा वित्त पोषित या मान्यता प्राप्त संस्थानों/ विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है।

जेईई मेन जनवरी 2027 परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) सेशन-1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 22 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। जेईई मेन सेशन 2027 सेशन 1 रजिस्ट्रेशन लिंक 24 अक्टूबर से सक्रिय है।

JEE Main 2027: पात्रता मानदंड

  • वर्ष 2025 या 2026 में क्लास 12 या समकक्ष परीक्षा पास करने वाले या 2027 में क्वालिफाइंग परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जेईई मेन 2027 के लिए पात्र हैं।
  • जेईई मेन 2027 में बैठने के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं है। हालांकि, कैंडिडेट्स को प्रवेश लेने वाले संस्थानों में एडमिशन की शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।

NITs, IIITs और दूसरे भाग लेने वाले इंस्टीट्यू में एडमिशन के लिए कैंडिडेट को आमतौर पर कक्षा 12 में कम से कम 75% अंक या अपने बोर्ड के टॉप 20 परसेंटाइल में रैंक लाना होता है। एससी और एसटी कैंडिडेट के लिए न्यूनतम अंक 65% है।

JEE Main 2027 Registration Fee: शुल्क

जेईई मेन रजिस्ट्रेशन फीस 2027 जनरल पुरुष के लिए 1000 रुपये व महिला के लिए 800 रुपये, सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल पुरुष के 900 रुपये और महिला को 800 रुपये है। वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ पीडब्ल्यूबीडी व्यक्तियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।

JEE (Main) में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 का आयोजन NITs, IIITs, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (CFTIs) और संबंधित राज्य सरकारों द्वारा वित्त पोषित या मान्यता प्राप्त संस्थानों/विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स (B.E/B.Tech) में प्रवेश के लिए किया जाता है। यह JEE (Advanced) के लिए एक पात्रता परीक्षा भी है, जो IITs में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। JEE (Main) का पेपर 2 देश में B. Arch और B. Planning कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

JEE Main 2027 Session 1 Registration: जेईई मेन

  • जेईई मेन में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 का आयोजन NITs, IIITs, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (CFTIs) और संबंधित राज्य सरकारों द्वारा वित्त पोषित या मान्यता प्राप्त संस्थानों/ विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स (BE/ BTech) में प्रवेश के लिए किया जाता है।
  • जेईई मेन परीक्षा, JEE (Advanced) के लिए एक पात्रता परीक्षा भी है, जो IITs में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
  • जेईई मेन का पेपर 2 देश में B. Arch और B. Planning कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
  • जेईई मेन में सफल शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

JEE Main 2027 Application Form: आवेदन पत्र

जेईई मेन जनवरी 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • एनटीए जेईई की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • जेईई मेन 2027 सेशन 1 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें व सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

Also read IISER Pune PhD Admission 2027: आईआईएसईआर पुणे में पीएचडी प्रवेश के लिए 25 अक्टूबर तक करें आवेदन, पात्रता जानें

JEE Mains 2027 Registration Date: शेड्यूल

जेईई मेन 2027: महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथियां

वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा करना

24 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)

क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

22 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)

500 रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा करना

विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा करना

23 नवंबर 2026 से 26 नवंबर 2026

क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से विलंब शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि

26 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)

केवल वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म के विवरण में सुधार

27 नवंबर से 29 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)

परीक्षा शहर की घोषणा

30 दिसंबर 2026

एनटीए की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना

13 जनवरी 2027

परीक्षा की तिथि

20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027

जेईई मेन 2027 के प्रत्येक सत्र की परीक्षा अवधि -

पेपर परीक्षा की अवधि

पेपर 1 (बीई/बीटेक) या

पेपर 2A (बीआर्क) या

पेपर 2B (बीप्लानिंग)

3 घंटे

बीआर्क और बीप्लानिंग (दोनों)

3 घंटे 30 मिनट

जेईई मेन 2027 के प्रत्येक सत्र की परीक्षा का समय -

परीक्षा की अवधि पहली शिफ्ट दूसरी शिफ्ट

3 घंटे का पेपर

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (भारतीय मानक समय)

दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (भारतीय मानक समय)

3 घंटे 30 मिनट का पेपर

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (भारतीय मानक समय)

दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक (भारतीय मानक समय)

जेईई मेन 2027 वेबसाइट -

अधिक जानकारी के लिए जेईई मेन सेशन 1 नोटिफिकेशन 2027 जांचने की सलाह दी गई है:

विवरण

वेबसाइट

आधिकारिक वेबसाइट

https://nta.ac.in/

जेईई मेन की वेबसाइट

https://jeemain.nta.nic.in/

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]