NTA Exams 2025: जेईई मेन सत्र-1 में 94.4% और यूजीसी नेट परीक्षा में 76.5% उपस्थिति दर्ज, आंकड़े जारी
Santosh Kumar | January 30, 2025 | 09:52 PM IST | 1 min read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2024 और जेईई मेन 2025 सत्र 1 की आंसर-की जारी करेगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 और जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा के आंकड़े जारी किए हैं। आज (30 जनवरी) जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का आखिरी दिन था। एनटीए ने दोनों परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित कीं। इस दौरान जेईई मेन 2025 सेशन 1 में 94.4% और यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा में 76.5% उपस्थिति दर्ज की गई।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 3 से 27 जनवरी 2025 तक दो पालियों में 85 विषयों के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2024 और 22 से 30 जनवरी 2025 तक जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
JEE Mains 2025: 598 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा
जेईई मेन 2025 परीक्षा 284 भारतीय शहरों और 15 अन्य देशों के 598 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 13,78,232 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 13,00,273 परीक्षा में शामिल हुए, जिससे उपस्थिति 94.4% रही।
ड्राइंग टेस्ट को छोड़कर बाकी परीक्षाएं सीबीटी थीं, जबकि ड्राइंग टेस्ट पेन-पेपर मोड में आयोजित किया गया। इसके अलावा एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 266 शहरों के 558 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
UGC NET December 2024: यूजीसी नेट परीक्षा में उपस्थिति 76.5% रही
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 8,49,166 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 6,49,490 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल उपस्थिति 76.5% दर्ज की गई। एनटीए ने परीक्षा आयोजित करने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
बता दें कि एनटीए ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए लाइव सीसीटीवी, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और मोबाइल जैमर जैसे सख्त कदम उठाए। इसके अलावा सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक और सिटी कोऑर्डिनेटर तैनात किए गए थे।
एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2024 और जेईई मेन 2025 सत्र 1 की आंसर-की जारी करेगा। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आंसर-की जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जांच कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा