JEE Main Paper 2 Result 2024: जेईई मेन पेपर 2 बी.आर्क, बी.प्लानिंग रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे देखें परिणाम
Santosh Kumar | March 2, 2024 | 01:10 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 बी.आर्क परीक्षा के लिए 74,002 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से कुल 55,493 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन पेपर 2 बी.आर्क, बी.प्लानिंग के नतीजे जल्द घोषित किए जएंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) पेपर 2 के नतीजे देखने के लिए उम्मीदवारों को जेईई-एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। उम्मीदवार एनटीए जेईई आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके एनटीए जेईई स्कोर की जांच कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's | Study Guide
New: Physics Formula Handbook | PYQ Strategy | Notes: Formulas | Rank Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
बता दें कि जेईई मेन 2024 की बी.आर्क परीक्षा के लिए 74,002 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से कुल 55,493 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। एनटीए ने जेईई मेन सत्र 1 पेपर 2 परीक्षा 2024 में 75% उपस्थिति प्रतिशत दर्ज किया। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के अनुसार, एनटीए जेईई मेन 2024 सत्र 1 परीक्षा के लिए कुल 11,70,048 छात्र उपस्थित हुए।
जेईई मेन परीक्षा 2024 जनवरी सत्र एनटीए द्वारा 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित किया गया था। परीक्षा भारत के बाहर 21 शहरों सहित देश भर के 291 शहरों में स्थित 544 अद्वितीय केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एनटीए ने पेपर 2 बी.आर्क और बी.प्लानिंग के लिए परीक्षा 24 जनवरी को आयोजित की थी।
JEE Main 2024 Result: डाउनलोड प्रक्रिया
JEE Main 2024 Session 1 Result की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
-
नवीनतम घोषणा में JEE Main 2024 Result Session 1 दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
-
नया पेज खुलेगा, यहां आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करें।
-
विवरण सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
यहां से स्कोरकार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
जेईई मेन पेपर 1 का परिणाम एनटीए द्वारा 13 फरवरी को जारी किया गया था। एनटीए द्वारा जारी पेपर 1 रिजल्ट में 23 अभ्यर्थी 100 परसेंटाइल हासिल करने में सफल रहे थे। ऐसे में वे उम्मीदवार जेईई मेन 2024 सत्र 1 बी.आर्क, बी.प्लानिंग रिजल्ट के परिणामों से खुश नहीं हैं, वे सत्र दो के लिए आवेदन कर सकते हैं। JEE Main 2024 Session 2 परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में किया जाएगा। सत्र 2 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 मार्च है।
अगली खबर
]ICAI CA May 2024: सीए फाउंडेशन इंटर, फाइनल परीक्षा आवेदन का आखिरी मौका आज, विलंब शुल्क के साथ करें अप्लाई
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक मई/जून परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे विलंब शुल्क का भुगतान करके आधिकारिक वेबसाइट icai.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी