JEE Main Answer Key 2026: जेईई मेन सेशन 1 आंसर की पीडीएफ jeemain.nta.nic.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट, फीस
Santosh Kumar | February 4, 2026 | 12:29 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Boost your preparation with JEE Main 2026 – 10 full-length mock tests. Practice real exam patterns, improve accuracy, and track your performance effectively.
Attempt Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जेईई मेन 2026 आंसर की पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर भी जारी कर दिए गए हैं। इससे स्टूडेंट्स अपने उत्तर चेक कर पाएंगे और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा पाएंगे। सेशन 1 की परीक्षा अलग-अलग तारीखों पर 21 से 29 जनवरी तक आयोजित की गई, जिसमें लाखों कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया।
JEE Main 2026: April Session City Intimation Slip Link
JEE Main: Last 10 Year's Ques | Top 30 Most Repeated Questions
JEE Main Prep: High Scoring Chapters | Mock Test | Important Formulas
Don't Miss: Foreign Universities in India | College Predictor
जेईई मेन 2026 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। जेईई मेन 2026 प्रोविजनल आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 4 से 6 फरवरी तक सक्रिय रहेगी।
JEE Main Result Date 2026: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट डेट
अगर किसी कैंडिडेट को आंसर की में कोई गलती मिलती है, तो वे इसे चैलेंज कर सकते हैं। हर ऑब्जेक्शन के लिए ₹200 प्रति प्रश्न की फीस लगेगी, जो वापस नहीं की जाएगी। इसके बाद फाइनल आंसर की, रिजल्ट जारी किया जाएगा।
आपत्तियां सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार की जाएंगी। एनटीए सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा करेगी और जरूरी बदलाव करने के बाद फाइनल आंसर-की तैयार करेगा। फाइनल नतीजे 12 फरवरी, 2026 तक घोषित किए जाएंगे।
JEE Main Answer Key 2026: जेईई मेन आंसर की पीडीएफ कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेईई मेन आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, जेईई मेन आंसर की पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
- जेईई मेन आंसर की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अंकों की गणना करें और आंसर-की डाउनलोड करें।
जेईई मेन परीक्षा देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर 13 भाषाओं में दो शिफ्ट में आयोजित की गई। जेईई मेन सेशन 2 अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन 2026 सत्र 2 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हो गई है।
जेईई मेन 2026 सत्र 1 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी