JEE Main 2026 Exam Live: जेईई मेन जनवरी 28 शिफ्ट 1, 2 क्वेश्चन पेपर, आंसर की, एनालिसिस जारी, कटऑफ जानें
Abhay Pratap Singh | January 29, 2026 | 10:09 AM IST | 4 mins read
जेईई मेन 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और अपना मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए 28 जनवरी को दोनों शिफ्ट की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। जेईई मेन जनवरी 28 शिफ्ट 2 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जेईई मेन जनवरी 2026 एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र अनिवार्य दस्तावेज है। जेईई मेन जनवरी 2026 परीक्षा कल यानी 29 जनवरी को समाप्त हो जाएगी।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
एनटीए जेईई मेन 28 जनवरी परीक्षा का एनालिसिस प्रत्येक शिफ्ट के बाद छात्रों की प्रतिक्रिया और कोचिंग संस्थानों द्वारा विषयवार पेपरों की समीक्षा के आधार पर जारी किया जाएगा। 21 से 24 जनवरी तक आयोजित जेईई मेन 2026 सत्र 1 की परीक्षाओं का कठिनाई स्तर विभिन्न शिफ्टों के लिए आसान से मध्यम और कठिन था।
जेईई मेन सेशन 1 2026 की परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा एजेंसी द्वारा उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके बाद जेईई मेन सेशन 1 2026 रिजल्ट 12 फरवरी को जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट को jeemain.nta.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
JEE Main 2026 Exam Day Guidelines: परीक्षा दिवस निर्देश
जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा दिवस निर्देशों को पालन करना अनिवार्य है:
- परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचना चाहिए, जिससे जांच के दौरान किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर दो पासपोर्ट साइज की फोटो भी लाना होगा।
- मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, स्टेशनरी या खाद्य पदार्थों सहित कोई भी कोई भी प्रतिबंधित वस्तु न ले जाएं।
- अंगूठियां, कंगन और झुमके जैसे धातु से बने आभूषण पहनने से बचें और मोटे तले वाले जूते पहनने की अनुमति नहीं है।
January 28, 2026 | 11:02 PM IST
जेईई मेन 2026 जनवरी 29 पेपर टाइमिंग्स
जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन की परीक्षा का दूसरा पेपर 2ए (बी.आर्क) और पेपर 2बी (बी.प्लानिंग) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर 2ए और 2बी दोनों सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा
January 28, 2026 | 10:04 PM IST
गणित का कठिनाई स्तर मध्यम
जेईई मेन 2026 जनवरी 28 की दूसरी शिफ्ट में गणित सेक्शन का कुल कठिनाई स्तर मध्यम था। इस शिफ्ट के गणित के प्रश्नपत्र में लंबे प्रश्न थे। इस शिफ्ट में गणित सेक्शन फिजिक्स और केमिस्ट्री की तुलना में अपेक्षाकृत कठिन था। शाम की शिफ्ट का कठिनाई स्तर सुबह की शिफ्ट की तुलना में आसान था। अधिकांश छात्रों ने इस सेक्शन से लगभग 8 से 12 प्रश्न हल किए।
January 28, 2026 | 09:10 PM IST
विषयवार तुलनात्मक कठिनाई स्तर
गणित की तुलना में केमिस्ट्री का प्रश्नपत्र आसान था, जबकि फिजिक्स की तुलना में कठिन था। प्रश्नपत्र में कथन-आधारित और पूर्णांक-प्रकार के प्रश्न अधिक थे। जिन छात्रों ने ठीक से तैयारी की थी, उनके लिए प्रश्नपत्र हल करना संभव था। अकार्बनिक केमिस्ट्री का भार फिजिक्स और कार्बनिक केमिस्ट्री की तुलना में अधिक था। प्रश्न पिछली परीक्षाओं की तुलना में थोड़े लंबे थे।
January 28, 2026 | 08:24 PM IST
केमिस्ट्री का कठिनाई स्तर मध्यम
केमिस्ट्री का ओवरऑल कठिनाई स्तर मध्यम था। 28 जनवरी को आयोजित जेईई मेन की शाम की परीक्षा में केमिस्ट्री सेक्शन का कठिनाई स्तर आज की सुबह की परीक्षा और 21-24 जनवरी के बीच आयोजित परीक्षाओं की तुलना में अधिक था।
January 28, 2026 | 07:52 PM IST
फिजिक्स का कठिनाई स्तर आसान
फिजिक्स के प्रश्नपत्र का ओवरऑल कठिनाई स्तर आसान था। 28 जनवरी को आयोजित जेईई मेन की शाम की परीक्षा के फिजिक्स सेक्शन का ओवरऑल कठिनाई स्तर सुबह की परीक्षा की तुलना में आसान था। मैथ और केमिस्ट्री के प्रश्नपत्रों की तुलना में फिजिक्स का प्रश्नपत्र आसान था। फिजिक्स विषय सूत्र आधारित था और गणनाएं सरल थीं।
January 28, 2026 | 07:23 PM IST
जेईई मेन 2026 जनवरी 28 परीक्षा का विषयवार कठिनाई स्तर
जेईई मेन 2026 जनवरी 28 परीक्षा का ओवरऑल कठिनाई स्तर आसान से मध्यम था। 28 जनवरी की सुबह की शिफ्ट की तुलना में, यह शाम की शिफ्ट आसान थी। कठिनाई के मामले में ओवरऑल क्रम गणित (Mathematics) > रसायन विज्ञान (Chemistry) > भौतिक विज्ञान (Physics) था।
January 28, 2026 | 06:44 PM IST
जेईई मेन 2026 शिफ्ट 2 जनवरी 28 एनालिसिस
जेईई मेन 2026 जनवरी 28 की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का ओवरऑल कठिनाई स्तर मध्यम था। यह मॉर्निंग शिफ्ट की परीक्षा की तुलना में आसान था।
January 28, 2026 | 06:07 PM IST
जेईई मेन 2026 जनवरी 28 की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा संपन्न
जेईई मेन 2026 जनवरी 28 की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा शाम 6 बजे संपन्न हो चुकी है। परीक्षा का ओवरऑल एनालिसिस जल्द ही जारी किया जाएगा।
January 28, 2026 | 04:52 PM IST
जेईई मेन 2026 जनवरी 28 एनालिसिस
जेईई मेन 2026 जनवरी 28 की दूसरी शिफ्ट चल रही है, जो शाम 6 बजे समाप्त होगी। इसके बाद परीक्षा का कंपलीट एनालिसिस जारी किया जाएगा।
January 28, 2026 | 03:58 PM IST
JEE Mains 2026 Jan 28 Shift 2: जेईई मेन जनवरी 28 शिफ्ट 2 एनालिसिस
जेईई मेन 2026 जनवरी 28 शिफ्ट 2 की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों की प्रतिक्रिया के बाद एनालिसिस उपलब्ध करा दी जाएगी। जेईई मेन सेशन 1 2026 की अंतिम परीक्षा तिथि 29 जनवरी है।
January 28, 2026 | 03:08 PM IST
jee mains 2026 January 28 shift 2 Exam: शिफ्ट 2 परीक्षा शुरू
जेईई मेन 28 जनवरी शिफ्ट 2 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू कर दी गई है, यह परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
January 28, 2026 | 03:00 PM IST
जेईई मेन 2026 28 जनवरी का प्रश्न पत्र सॉल्यूशन (शिफ्ट 1)
January 28, 2026 | 02:43 PM IST
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
|
परीक्षा का माध्यम |
ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
|
जेईई मेन परीक्षा की अवधि |
180 मिनट (3 घंटे) |
|
प्रश्नों के प्रकार |
बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और संख्यात्मक मान वाले प्रश्न |
|
जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट |
https://jeemain.nta.nic.in/ |
|
जेईई मेन 2025 अंकन योजना |
|
January 28, 2026 | 01:59 PM IST
JEE Main 28 Jan shift 1 Paper Analysis 2026: महत्वपूर्ण विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
|
परीक्षा का माध्यम |
ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
|
जेईई मेन परीक्षा की अवधि |
180 मिनट (3 घंटे) |
|
प्रश्नों के प्रकार |
बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और संख्यात्मक मान वाले प्रश्न |
|
जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट |
https://jeemain.nta.nic.in/ |
|
जेईई मेन 2025 अंकन योजना |
|
January 28, 2026 | 01:25 PM IST
jee mains 2026 question paper pdf: गणित सेक्शन सबसे कठिन रही
जेईई मेन 28 जनवरी 2026 शिफ्ट 1 परीक्षा का कठिनाई स्तर गणित> रसायन विज्ञान> भौतिक विज्ञान क्रम में रहा।
January 28, 2026 | 12:40 PM IST
जेईई मेन 28 जनवरी शिफ्ट 1 एनालिसिस
- जेईई मेन 28 जनवरी शिफ्ट 1 की परीक्षा का समग्र कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन था।
- पिछले साल के JEE Main की तुलना में कुल मिलाकर पेपर थोड़ा मुश्किल था।
- इस शिफ्ट में गणित और रसायन विज्ञान के प्रश्न लंबे थे, जिनमें गणित अपेक्षाकृत अधिक समय लेने वाला रहा, जबकि भौतिकी का पेपर संतुलित था।
January 28, 2026 | 12:15 PM IST
jee main shift 1 exam ended: जेईई मेन शिफ्ट 1 की परीक्षा समाप्त
एनटीए द्वारा जेईई मेन 28 जनवरी शिफ्ट 1 की परीक्षा सफलतापूर्वक समाप्त करा ली गई है। शिफ्ट 1 एनालिसिस जल्द ही यहां उपलब्ध करा दी जाएगी।
January 28, 2026 | 11:44 AM IST
jee mains result date: जेईई मेन्स 2026 का परिणाम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एनटीए 12 फरवरी को जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित करेगा।
January 28, 2026 | 10:34 AM IST
jee mains admit card 2026: जेईई मेन सत्र 1 एडमिट कार्ड
जेईई मेन सत्र 1 का एडमिट कार्ड परीक्षा हाल से निकलते समय निर्धारित ड्रॉप बॉक्स में डालना अनिवार्य है। एनटीए ने कहा है कि यदि उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड जमा नहीं करते हैं तो उत्तरों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
January 28, 2026 | 10:17 AM IST
jeemains: जेईई मेन्स सत्र 1 की अगली परीक्षा कब होगी
जेईई मेन जनवरी 2026 सेशन की अगल परीक्षा कल यानी 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।
January 28, 2026 | 10:17 AM IST
JEE Main 2026 January 28 Exam Live: जेईई मेन जनवरी 28 शिफ्ट 1 परीक्षा
जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए 28 जनवरी को शिफ्ट 1 की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू कर दी गई है। परीक्षा समाप्त होने के बाद एनालिसिस जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा