JEE Main 2025: जेईई मेन टाई-ब्रेकिंग नियम में संशोधन, जानें क्या है नया अपडेट? परीक्षा तिथि घोषित
Saurabh Pandey | October 28, 2024 | 09:23 PM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार, 28 अक्टूबर, 2024 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 के शेड्यूल की घोषणा की और पात्र उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने के लिए पंजीकरण विंडो भी खोल दी है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 के लिए टाई-ब्रेक नियम को फिर से संशोधित किया है। नए अपडेट में समान अंक वाले उम्मीदवारों के लिए रैंक प्रदान करते समय उम्मीदवारों की उम्र और जेईई मेन 2025 आवेदन संख्या पर अब विचार नहीं किया जाएगा। इसके बजाय, रैंकिंग पूरी तरह से परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन पर आधारित होगी। यदि उम्मीदवारों का प्रदर्शन समान है, तो उन्हें समान जेईई मेन रैंक प्रदान की जाएगी।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, जेईई मेन 2025 सत्र 1 22 जनवरी से आयोजित होने वाला है, जबकि सत्र 2 अस्थायी रूप से 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाएगा।
JEE Main 2025 schedule: परीक्षा पैटर्न
जेईई मेन 2025 दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1, बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए, और पेपर 2, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) और बैचलर ऑफ प्लानिंग (बीप्लानिंग) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा।
JEE Main 2025 schedule: आयु सीमा
आयु सीमा मानदंड के अनुसार, जेईई मेन 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई आयु प्रतिबंध नहीं है। जिन उम्मीदवारों ने 2023, 2024 में अपनी कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, या 2025 में उपस्थित हो रहे हैं, वे जेईई मेन 2025 परीक्षा देने के लिए पात्र हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को अभी भी उन संस्थानों द्वारा निर्धारित किसी विशिष्ट आयु आवश्यकताओं को पूरा करना होगा जिनमें वे प्रवेश चाहते हैं।
JEE Main 2025: क्या है टाई ब्रेकिंग नियम
समान कुल एनटीए स्कोर वाले उम्मीदवारों के बीच टाई होने की स्थिति में, इसे हल करने के लिए निम्नलिखित मानदंडों का उपयोग किया जाएगा।
- मैथ में उच्च एनटीए स्कोर
- फिजिक्स में उच्च एनटीए स्कोर
- कमेस्ट्री में उच्च एनटीए स्कोर
- कम अनुपात परीक्षा में सभी विषयों में सही उत्तरों के लिए प्रयास किए गए गलत उत्तरों का अनुपात
- मैथ में सही उत्तरों के लिए प्रयास किए गए गलत उत्तरों का कम अनुपात
- फिजिक्स में सही उत्तरों के लिए प्रयास किए गए गलत उत्तरों का कम अनुपात
- कमेस्ट्री में सही उत्तरों के लिए प्रयास किए गए गलत उत्तरों का कम अनुपात
- यदि फिर भी बराबरी बनी रहती है, तो उम्मीदवारों को समान रैंक प्रदान की जाएगी।
जेईई मेन 2025 सत्र 2 पंजीकरण
जेईई मेन 2025 पंजीकरण सत्र 2 के लिए अलग से शुरू किया जाएगा। जो उम्मीदवार सत्र 2 के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे एनटीए द्वारा बाद में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने पर आवेदन कर सकते हैं। सत्र 2 पंजीकरण के लिए एक अलग अधिसूचना जारी की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा