Santosh Kumar | January 27, 2025 | 05:26 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अयोध्या परीक्षा केंद्र के उम्मीदवारों के लिए 28, 29 और 30 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2025 परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अपने अपडेटेड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 22, 23 और 24 जनवरी को जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। एनटीए ने 24 जनवरी को अयोध्या परीक्षा केंद्र को बदलकर नए केंद्र पर परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी।
जारी नोटिस के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा था कि कई अभ्यर्थियों ने 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाई व्यक्त की है।
इसके चलते एनटीए ने इन तिथियों पर प्रयागराज के केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को नजदीकी शहर वाराणसी के केंद्रों पर स्थानांतरित कर दिया है। अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड और बारकोड उपलब्ध हो।
इस संबंध में आज यानी 27 जनवरी को एनटीए ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर उम्मीदवारों के नए एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा की है। एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कर रहा है।
एनटीए ने कहा है कि इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस्ड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, तुलसी नगर, अयोध्या के उम्मीदवार अपना केंद्र बदलकर एसआरएस डिजिटल टेक्नोलॉजी, कौशलपुरी कॉलोनी पर जाएं और तय तारीख को वहीं से परीक्षा दें।
जेईई मेन 2025 सत्र 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।