JEE Main 2025 Analysis: जेईई मेन जनवरी 23 शिफ्ट 1 एनालिसिस; केमिस्ट्री आसान और गणित, फिजिक्स चुनौतीपूर्ण रही
Abhay Pratap Singh | January 23, 2025 | 01:57 PM IST | 2 mins read
कुछ छात्रों ने जेईई मेन 2025 जनवरी 23 शिफ्ट 1 परीक्षा के गणित और भौतिकी सेक्शन में त्रुटियों की भी सूचना दी है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम - मेन 2025 (JEE Main 2025) 23 जनवरी की पहली पाली की परीक्षा आज दोपहर 12 बजे समाप्त कर ली है। जेईई मेन जनवरी 23 शिफ्ट 1 एनालिसिस के अनुसार, 23 जनवरी की पहली पाली की परीक्षा कठिनाई स्तर में मध्यम थी।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन 2025 23 जनवरी शिफ्ट 1 परीक्षा में उपस्थित हुए छात्रों के अनुसार, केमिस्ट्री सेक्शन आसान रही, जबकि गणित और फिजिक्स सेक्शन काफी अधिक चुनौतीपूर्ण थी। जेईई मेन जनवरी 23 शिफ्ट 1 परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
करियर्स360 से बात करते हुए जेईई अभ्यर्थी श्रेजल ने बताया कि, रसायन विज्ञान और भौतिकी आसान थी। वहीं, छात्र ने गणित सेक्शन को आसान होने के साथ काफी लम्बा बताया। श्रेया ने पेपर को मोडरेट लेवल का बताया, जबकि दिव्यांका ने कहा कि परीक्षा ठीक थी। हालांकि, भौतिकी का एक प्रश्न उन्हें गलत लगा।
गणित भाग कैलकुलस और बीजगणित पर अधिक जोर होने के कारण कठिन रही। भौतिकी खंड मध्यम रूप से कठिन था, जिसमें डायोड, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, ऊष्मागतिकी, गुरुत्वाकर्षण और रेडियोधर्मी क्षय से 1-1 प्रश्न शामिल थे। केमिस्ट्री सेक्शन सबसे आसान था। रसायन विज्ञान के लिए NCERT से सीधे प्रश्न D और F-ब्लॉक प्रश्न ऑक्सीडेंट स्टेट से संबंधित थे।
जेईई मेन 2025 परीक्षा समय के अनुसार, 23 जनवरी की शिफ्ट 2 दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना जेईई मेन 2025 हाल टिकट, एक वैध आईडी प्रमाण और स्व-घोषणा पत्र और दो पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ ले जाने होंगे।
मार्किंग स्कीम के अनुसार, जेईई मेन परीक्षा कुल 300 अंकों के लिए आयोजित की गई। पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) और संख्यात्मक मान उत्तर वाले प्रश्न शामिल थे। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स सहित तीनों सेक्शन में 25-25 और कुल मिलाकर 75 प्रश्न पूछे गए थे। संख्यात्मक उत्तर वाले सभी 5 प्रश्न अनिवार्य हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल