JEE Main 2024 Result: जेईई मेन 2024 सत्र 1 परिणाम कल होगा घोषित, आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
Santosh Kumar | February 11, 2024 | 11:28 AM IST | 1 min read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सत्र 1 के लिए जेईई मुख्य परीक्षा भारत के बाहर 21 शहरों सहित देश भर के 291 शहरों में स्थित 544 अद्वितीय केंद्रों पर आयोजित की थी।
नई दिल्ली: जेईई मेन परीक्षा 2024 जनवरी सत्र का रिजल्ट कल यानी 12 फरवरी को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए-जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर एग्जाम का स्कोरकार्ड देख सकते हैं। जेईई मेन परीक्षा 2024 जनवरी सत्र एनटीए द्वारा 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सत्र 1 के लिए जेईई मुख्य परीक्षा भारत के बाहर 21 शहरों सहित देश भर के 291 शहरों में स्थित 544 अद्वितीय केंद्रों पर आयोजित की थी। एनटीए ने पेपर 2 बी.आर्क और बी.प्लानिंग के लिए परीक्षा 24 जनवरी को आयोजित की थी, जबकि पेपर 1 बी.टेक/बीई के लिए 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को परीक्षा आयोजित की गई थी।
एनटीए जेईई मेन के नतीजों के साथ ही फाइनल आंसर-की भी रिलीज कर सकता है। अभी केवल प्रोविजनल आंसर-की रिलीज हुई है जिस पर कैंडिडेट्स से आपत्ति मांगी गई थी। इसके बाद उन ऑब्जेक्शंस पर विचार करके फाइनल आंसर-की रिलीज होगी। उम्मीदवार JEE Main 2024 Session 1 उत्तर कुंजी 2024 की मदद से अपने अंकों की गणना कर सकते हैं।
JEE Main 2024 Result: ऐसे चेक करें परिणाम
JEE Main 2024 Session 1 Result की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- नवीनतम घोषणा में JEE Main 2024 Result Session 1 दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करें।
- विवरण सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- यहां से स्कोरकार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
उम्मीदवार जेईई मेन 2024 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए 011-40759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा