JEE Main 2024 April 8 Shift 1 Analysis: जेईई मेन अप्रैल 8 एनालिसिस, गणित मध्यम और फिजिक्स-केमिस्ट्री रही आसान
Abhay Pratap Singh | April 8, 2024 | 02:49 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 अप्रैल 8 शिफ्ट 1 पेपर के सभी सेक्शन में कुल 90 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिया जाएगा व गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2024 पाली-1 की परीक्षा 8 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की है। छात्रों के अनुसार, पेपर में गणित सेक्शन मध्यम स्तर व फिजिक्स और केमिस्ट्री दोनों आसान रही।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials | 50 Most Asked Questions
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन 2024 अप्रैल 8 शिफ्ट 1 के पेपर में कुल 90 प्रश्न पूछे गए यानी प्रत्येक सेक्शन में कुल 30-30 प्रश्न थे। भाग-1 में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न व भाग-2 में कुल 10 प्रश्न शामिल थे, जिनमें से छात्रों को सिर्फ पांच प्रश्नों को हल करना था। परीक्षा का आयोजन सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) मोड में किया गया।
गणित, फिजिक्स और केमेस्ट्री सेक्शन में कुल 100-100 अंकों के प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थी को 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। एनालिसिस में बताया गया कि जनवरी सत्र की तुलना में जेईई मेन अप्रैल सत्र के पेपर का स्तर आसान रहा।
गणित सेक्शन-
फिटजी नोएडा सेंटर के प्रमुख रमेश बटलिश के अनुसार, गणित सेक्शन आसान से मोडरेट लेवल की थी। कैलकुलस और कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री के चैप्टर पर जोर देते हुए सभी अध्यायों से प्रश्न पूछे गए थे। संख्यात्मक अनुभाग में कैलकुलस और बीजगणित के अध्यायों से लंबी गणनाएँ थी। एनालिसिस में कुछ प्रश्नों को लंबा और आसान बताया गया।
फिजिक्स सेक्शन-
जेईई मेन 2024 अप्रैल 8 शिफ्ट-1 पेपर में फिजिक्स सेक्शन काफी आसान रही। संख्यात्मक आधारित प्रश्न लंबे और आसान थे। एनसीईआरटी के 12वीं कक्षा के चैप्टर से कुछ तथ्य-आधारित प्रश्न भी पूछे गए थे। आधुनिक भौतिकी, कार्य शक्ति और ऊर्जा, ताप और थर्मोडायनामिक्स, परमाणु और नाभिक सहित अन्य भागों से प्रश्न थे।
केमेस्ट्री सेक्शन-
जेईई मेन 8 अप्रैल पाली-1 पेपर में केमिस्ट्री सेक्शन आसान स्तर की रही। भौतिक और अकार्बनिक रसायन विज्ञान की तुलना में कार्बनिक रसायन विज्ञान को अधिक महत्व दिया गया। रसायन विज्ञान सेक्शन में कुछ एनसीईआरटी-आधारित प्रश्न शामिल थे। प्रश्न पत्र में किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं पाई गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी