JEE Main 2024 Analysis: जेईई मेन 2024 शिफ्ट 1 पेपर विश्लेषण, गणित का खंड, भौतिकी और रसायन से रहा मुश्किल
Santosh Kumar | January 27, 2024 | 03:53 PM IST | 1 min read
जेईई मेन पेपर 1 में बहुविकल्पीय प्रश्न और संख्यात्मक प्रश्न दोनों थे। छात्रों को सेक्शन बी में 10 में से पांच प्रश्नों को हल करने का विकल्प दिया गया था।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जनवरी सेशन का पहला जेईई मेन 2024 बी.टेक पेपर शिफ्ट 1 में आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस पेपर का जटिलता स्तर छात्रों को आसान से मध्यम स्तर का लगा। परीक्षा देकर बाहर आने वाले छात्रों को गणित का सेक्शन भौतिकी और रसायन विज्ञान की तुलना में मुश्किल लगा।
अभ्यर्थियों के अनुसार संख्या आधारित प्रश्न आसान थे। इसके अलावा, एनसीईआरटी कक्षा बारहवीं अध्याय से कुछ तथ्य-आधारित प्रश्न भी पूछे गए थे। ऐसे में ज्यादातर छात्रों को लगा कि जेईई मेन 2024 में 12वीं कक्षा के चैप्टर को ज्यादा महत्व दिया गया है।
रसायन विज्ञान के बारे में बात करते हुए, उम्मीदवारों को पेपर का कठिनाई स्तर आसान से मध्यम लगा। उनके अनुसार परीक्षा में भौतिक एवं अकार्बनिक रसायन विज्ञान की तुलना में कार्बनिक रसायन विज्ञान को अधिक महत्व दिया गया।
Also read JEE Main 2024 Paper 1: जेईई मेन 2024 शिफ्ट 2 परीक्षा शुरू; समय, निर्देश, बचने योग्य बातें
इसके अलावा कोऑर्डिनेशन कंपाउंड्स, एटॉमिक स्ट्रक्चर, केमिकल बैलेंस, इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री, जनरल ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, बायोमोलेक्यूल्स, एमीन, मोल कॉन्सेप्ट, फिनोल, एरिल और एल्काइल हैलाइड से प्रश्न पूछे गए थे।
आपको बता दें कि जेईई मेन पेपर 1 में बहुविकल्पीय प्रश्न और संख्यात्मक प्रश्न दोनों थे। छात्रों को सेक्शन बी में 10 में से पांच प्रश्नों को हल करने का विकल्प दिया गया था। जेईई मेन 2024 प्रश्न पत्र में प्रत्येक अनुभाग में कुल 30 प्रश्न थे। इनमें से 20 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के थे, जबकि शेष 10 पूर्णांक प्रकार के थे।
अगली खबर
]JEE Main 2024 Paper 1 Live : जेईई मेन 2024 जनवरी 29 एग्जाम एनालिसिस, क्वेश्चन पेपर, आंसर की, कटऑफ
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बीटेक और बीई के पेपर 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी तक आयोजित होगी। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को कुछ बातें ध्यान रखने योग्य है। जैसे-
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार