JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट कल jeeadv.ac.in पर होगा जारी; न्यूनतम पास प्रतिशत जानें
Abhay Pratap Singh | June 1, 2025 | 10:30 AM IST | 1 min read
संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से कल यानी 2 जून को जेईई एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced 2025) परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट जांच सकते हैं।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई एडवांस रिजल्ट की घोषणा के साथ ही श्रेणी-वार अखिल भारतीय रैंक (AIR) जेईई एडवांस्ड 2025 ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कर दी जाएगी।
जेईई एडवांस्ड परिणाम 2025 में उम्मीदवार का पंजीकरण नंबर, रोल नंबर, नाम, जन्म तिथि, योग्यता स्थिति, सीआरएल रैंक, श्रेणीवार एआईआर (यदि योग्य है), पेपर 1 और 2 में विषयवार अंक, कुल सकारात्मक अंक और समग्र कुल अंक प्रदर्शित होंगे। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 18 मई, 2025 को पेपर-1 और पेपर-2 के लिए कराई गई थी।
आधिकारिक सूचना विवरणिका के अनुसार, “केवल वे उम्मीदवार ही रैंकिंग के लिए विचार किए जाएंगे जो जेईई एडवांस्ड 2025 के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में उपस्थित हुए। अंकों की गणना प्रत्येक विषय में दोनों पेपरों के अंकों को जोड़कर की जाती है।”
JEE Advanced 2025 Result Date: श्रेणीवार रैंक सूची कट-ऑफ
नीचे दी गई सारणी में कैटेगरी-वाइट न्यूनतम कटऑफ प्रतिशत की जांच कर सकते हैं:
| रैंक सूची | प्रत्येक विषय में अंकों का न्यूनतम प्रतिशत | कुल अंकों का न्यूनतम प्रतिशत |
|---|---|---|
| सामान्य रैंक सूची | 10.0% | 35.0% |
| जनरल-ईडब्ल्यूएस | 9% | 31.5% |
| ओबीसी-एनसीएल | 9% | 31.5% |
| एससी | 5% | 17..5% |
| एसटी | 5% | 17.5% |
| जनरल-पीडब्ल्यूडी |
5%
|
17.5%
|
| जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी |
5%
|
17.5%
|
| ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी | 5% | 17.5% |
| एससी-पीडब्ल्यूडी |
5%
|
17.5%
|
| एसटी-पीडब्ल्यूडी |
5%
|
17.5%
|
| प्रारंभिक पाठ्यक्रम रैंक सूची | 2.5% | 8.75% |
अगली खबर
]UP BEd JEE 2025 Exam Guidelines: यूपी बीएड जेईई परीक्षा कल, जानें एग्जाम गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान कुछ दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार