JEE Advanced Response Sheet 2026: जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट आज होगी जारी, jeeadv.ac.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | May 21, 2026 | 01:30 PM IST | 1 min read
रिस्पॉन्स शीट जारी होने से लाखों उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की जारी होने से पहले अपनी आंसर शीट देखने और खुद का मूल्यांकन करने का मौका मिलेगा।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुड़की द्वारा आयोजित जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट आज जारी की जाएगी। उम्मीदवार आज शाम 5 बजे से लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। रिस्पॉन्स शीट में परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों द्वारा दिए गए उत्तर शामिल होंगे।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
रिस्पॉन्स शीट जारी होने से लाखों उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की जारी होने से पहले अपनी आंसर शीट देखने और खुद का मूल्यांकन करने का मौका मिलेगा। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा 17 मई को आयोजित की गई।
JEE Advanced Answer Key 2026: जेईई एडवांस्ड आंसर की रिलीज डेट
जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने जेईई एडवांस्ड 2026 एप्लीकेशन नंबर और अपने पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। सभी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रोविजनल जेईई एडवांस्ड आंसर-की 25 मई को जारी की जानी है। उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की की मदद से आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे। जेईई एडवांस्ड आंसर-की चैलेंज विंडो 25 और 26 मई को एक्टिव रहेगी।
JEE Advanced Result Date 2026: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट कब आएगा?
आईआईटी रुड़की सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम आंसर-की जारी करेगा। आधिकारिक ब्रोशर के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2026 फाइनल आंसर की पीडीएफ और रिजल्ट 1 जून को जारी किया जाएगा।
आईआईटी रुड़की ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड 2026 के आधिकारिक प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पहले ही जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट से क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई एडवांस्ड पासिंग मार्क्स, रिजल्ट के साथ ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा। पिछले सालों के डेटा के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम मार्क्स 74 और एससी/एसटी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 37 है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार