AAT Result 2025: जेईई एडवांस्ड एएटी रिजल्ट बीआर्क प्रवेश के लिए jeeadv.ac.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | June 8, 2025 | 10:09 AM IST | 1 min read
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जेईई एडवांस पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT Kanpur) ने आज यानी 8 जून को जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (JEE Advanced AAT 2025) का परिणाम घोषित कर दिया है। एएटी 2025 एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड एएटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जेईई एडवांस पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई एडवांस्ड एएटी 2025 परीक्षा 5 जून को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। एएटी 2025 रजिस्ट्रेशन विंडो 2 से 3 जून तक खुली थी।
एएटी 2025 रिजल्ट में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जेंडर, प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2025 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (एएटी परीक्षा 2025) में उपस्थित होने के लिए आवेदन फॉर्म भरने के पात्र थे।
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार आईआईटी बीएचयू वाराणसी, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी रुड़की द्वारा प्रस्तावित बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड एएटी 2025 में प्राप्त श्रेणीवार अखिल भारतीय रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। जेईई एडवांस्ड एएटी के लिए उच्च कट-ऑफ वाले उम्मीदवारों को भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश की अधिक संभावना है।
JEE Advanced AAT Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
जेईई एडवांस्ड एएटी परिणाम 2025 की जांच करने के लिए इन चरण का पालन कर सकते हैं:
- जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “उम्मीदवार पोर्टल” लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- जेईई एडवांस्ड एएटी 2025 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट डाउनलोड करें और अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल