JEE Advanced 2026 Syllabus: जेईई एडवांस्ड सिलेबस jeeadv.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें; पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | December 14, 2025 | 01:44 PM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा केंद्रों की सूची और पूरा कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड 2026 (JEE Advanced 2026) के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड 2026 सिलेबस पीडीएफ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) विषय के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026 Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
- जेईई (मेन) 2026 के बीई/ बीटेक पेपर में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवार (सभी श्रेणियों सहित) ही जेईई एडवांस्ड 2026 में शामिल होंगे।
- वर्ष 2025 में कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण या 2026 में पहली बार कक्षा 12 की परीक्षा (पीसीएम ग्रुप) में शामिल होने वाले छात्र जेईई एडवांस के लिए पात्र हैं।
- उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर, 2001 को या उसके बाद हुआ हो। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु में पांच वर्ष की छूट दी गई है, अर्थात् इन उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर, 1996 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।
JEE Advanced 2026 Exam Date: परीक्षा कार्यक्रम
जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन 17 मई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में दो पेपरों के लिए किया जाएगा। पेपर-1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई जाएगी। एक उम्मीदवार लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार जेईई एडवांस्ड परीक्षा दे सकता है।
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा केंद्रों की सूची और पूरा कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों होगा। पिछले वर्ष, कुल 2,50,236 उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की थी।
Jee Advanced Syllabus 2026 PDF: सिलेबस डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके जेईई एडवांस 2026 सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं:
- जेईई एडवांस की वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर जाएं।
- ‘एग्जामिनेशन’ सेक्शन के भीतर ‘सिलेबस’ टैब पर क्लिक करें।
- नए पेज में जेईई एडवांस्ड 2026 सिलेबस प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच