JEE Advanced 2026 Exam Live: जेईई एडवांस्ड शिफ्ट 1 परीक्षा शुरू, एग्जाम डे गाइडलाइंस, ड्रेस कोड जानें
Saurabh Pandey | May 17, 2026 | 11:31 AM IST | 4 mins read
जेईई एडवांस्ड में प्राप्त अंकों के आधार पर B.Tech, इंटीग्रेटेड मास्टर्स और ड्यूल डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश निर्धारित किया जाएगा। परीक्षा और प्रवेश से संबंधित सभी निर्णय JAB 2026 द्वारा ही लिए जाएंगे।
Predict your JEE Advanced 2026 rank using Careers360’s Rank Predictor. Estimate your probable rank based on marks and plan college choices wisely.
Try Nowनई दिल्ली : देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 परीक्षा आज 17 मई को सुबह 9 बजे से देश भर के विभिन्न केंद्रों पर शुरू हो चुकी है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षा नियामक संस्था ने इस बार बेहद सख्त गाइडलाइंस और ड्रेस कोड लागू किया है।
JEE Advanced 2026: Rank Predictor | College Predictor
Don't Miss: Foreign Universities in India | India's Best B.Tech Counsellors - Book Your Seat
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में दो पेपर होंगे - पेपर 1 और पेपर 2। छात्रों को दोनों पेपर एक ही दिन अलग-अलग शिफ्ट में देने होंगे। प्रश्न कक्षा 11 और 12 के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के विषयों से आएंगे। JEE Advanced 2026 की रैंक सूची केवल उन उम्मीदवारों के लिए तैयार की जाएगी, जो पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होंगे।
कुल अंक दोनों पेपरों में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के अंकों को जोड़कर निकाले जाएंगे। अंतिम रैंक उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल अंकों पर निर्भर करेगी। यदि दो छात्रों के अंक समान होते हैं, तो रैंक तय करने के लिए टाई-ब्रेकिंग नियमों का पालन किया जाएगा।
JEE Advanced 2026: पेपर 1, 2 शिफ्ट टाइमिंग्स
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा की पहली शिफ्ट पेपर 1 के लिए सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा पेपर 2 के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
JEE Advanced 2026 Prohibited Items: इन चीजों को ले जाने पर पाबंदी
परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए कई चीजों को प्रतिबंधित किया गया है-
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स :- स्मार्ट, डिजिटल, एनालॉग या प्रोग्रामेबल घड़ियां, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड और स्मार्ट चश्मे।
- स्टेशनरी और कागज - किसी भी तरह का छपा या कोरा कागज, लॉग टेबल, राइटिंग पैड, स्केल, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, पाउच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव और इलेक्ट्रॉनिक पेन।
- पर्सनल सामान - वॉलेट (बटुए), हैंडबैग, गॉगल्स (धूप के चश्मे), बेल्ट और टोपी।
- आभूषण व मेटालिक चीजें - अंगूठी, ब्रेसलेट, बैंड, ईयररिंग्स (झुमके), नोज पिन, चेन, नेकलेस, पेंडेंट, बैज, ब्रोच, हेयर पिन, हेयर बैंड और बड़े बटन वाले कपड़े।
JEE Advanced 2026: ड्रेस कोड और धार्मिक वस्तुओं के नियम
धार्मिक प्रतीक - उम्मीदवारों को 'ताबीज' या 'चार्म' न पहनने की सलाह दी गई है। हालांकि, आस्था से जुड़ी वस्तुएं (जैसे कड़ा, कृपाण आदि) पहनने की अनुमति है, लेकिन इसके लिए छात्रों को जांच (फ्रिस्किंग) के लिए समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। यदि जांच में कोई संदिग्ध उपकरण मिलता है, तो उसे अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
कपड़े और जूते - हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर पूरी आस्तीन (Full Sleeves) के कपड़े या ऊनी कपड़े पहने जा सकते हैं (इसके लिए भी जल्दी रिपोर्ट करना होगा)। जूतों की जगह चप्पल या सैंडल जैसे खुले फुटवियर पहनने की सलाह दी गई है।
JEE Advanced 2026: परीक्षा पैटर्न
जेईई एडवांस्ड 2026 प्रवेश परीक्षा 3 घंटे की होगी और इसमें 54 प्रश्न होंगे (प्रत्येक विषय में 18)। जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र कुल 360 अंकों का होगा, जिसमें प्रत्येक प्रश्नपत्र अधिकतम 180 अंकों का होगा। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, दोनों प्रश्नपत्रों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित शामिल हैं। इनमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) और संख्यात्मक प्रश्न होंगे। रैंकिंग के लिए छात्रों को दोनों प्रश्नपत्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है।
May 17, 2026 | 11:31 AM IST
JEE Advanced 2026: परीक्षा के बाद?
जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर खत्म होने के बाद छात्र को अपना स्क्रिबल पैड अनिवार्य रूप से इनविजिलेटर (निरीक्षक) को सौंपना होगा। इनविजिलेटर के निर्देश के बाद ही छात्र एक-एक करके अनुशासित तरीके से अपनी सीट से उठ सकेंगे।
May 17, 2026 | 11:00 AM IST
JEE Advanced 2026: परीक्षा पैटर्न
जेईई एडवांस्ड 2026 प्रवेश परीक्षा 3 घंटे की होगी और इसमें 54 प्रश्न होंगे (प्रत्येक विषय में 18)। जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र कुल 360 अंकों का होगा, जिसमें प्रत्येक प्रश्नपत्र अधिकतम 180 अंकों का होगा। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, दोनों प्रश्नपत्रों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित शामिल हैं। इनमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) और संख्यात्मक प्रश्न होंगे। रैंकिंग के लिए छात्रों को दोनों प्रश्नपत्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है।
May 17, 2026 | 10:26 AM IST
JEE Advanced 2026: ड्रेस कोड
- धार्मिक प्रतीक: उम्मीदवारों को 'ताबीज' या 'चार्म' न पहनने की सलाह दी गई है। हालांकि, आस्था से जुड़ी वस्तुएं (जैसे कड़ा, कृपाण आदि) पहनने की अनुमति है, लेकिन इसके लिए छात्रों को जांच (फ्रिस्किंग) के लिए समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। यदि जांच में कोई संदिग्ध उपकरण मिलता है, तो उसे अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- कपड़े और जूते: हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर पूरी आस्तीन (Full Sleeves) के कपड़े या ऊनी कपड़े पहने जा सकते हैं (इसके लिए भी जल्दी रिपोर्ट करना होगा)। जूतों की जगह चप्पल या सैंडल जैसे खुले फुटवियर पहनने की सलाह दी गई है।
May 17, 2026 | 09:40 AM IST
JEE Advanced 2026 Prohibited Items: इन चीजों को ले जाने पर पाबंदी
परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए कई चीजों को प्रतिबंधित किया गया है-
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स :- स्मार्ट, डिजिटल, एनालॉग या प्रोग्रामेबल घड़ियां, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड और स्मार्ट चश्मे।
- स्टेशनरी और कागज - किसी भी तरह का छपा या कोरा कागज, लॉग टेबल, राइटिंग पैड, स्केल, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, पाउच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव और इलेक्ट्रॉनिक पेन।
- पर्सनल सामान - वॉलेट (बटुए), हैंडबैग, गॉगल्स (धूप के चश्मे), बेल्ट और टोपी।
- आभूषण व मेटालिक चीजें - अंगूठी, ब्रेसलेट, बैंड, ईयररिंग्स (झुमके), नोज पिन, चेन, नेकलेस, पेंडेंट, बैज, ब्रोच, हेयर पिन, हेयर बैंड और बड़े बटन वाले कपड़े।
May 17, 2026 | 09:35 AM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में दो पेपर होंगे
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में दो पेपर होंगे - पेपर 1 और पेपर 2। छात्रों को दोनों पेपर एक ही दिन अलग-अलग शिफ्ट में देने होंगे। प्रश्न कक्षा 11 और 12 के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के विषयों से आएंगे। JEE Advanced 2026 की रैंक सूची केवल उन उम्मीदवारों के लिए तैयार की जाएगी, जो पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होंगे।
May 17, 2026 | 09:30 AM IST
JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड पेपर 1 शुरू
जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 परीक्षा आज 17 मई को सुबह 9 बजे से देश भर के विभिन्न केंद्रों पर शुरू हो चुकी है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षा नियामक संस्था ने इस बार बेहद सख्त गाइडलाइंस और ड्रेस कोड लागू किया है।
अगली खबर
]JEE Advanced 2026 Passing Marks: जेईई एडवांस्ड पासिंग मार्क्स क्या है? जानें अपेक्षित कैटेगरी वाइज कटऑफ
विशेषज्ञों के अनुसार, कुल 360 अंकों वाले परीक्षा पैटर्न में, सामान्य श्रेणी के लिए अपेक्षित कुल कटऑफ लगभग 20–30% के आस-पास रहने की संभावना है। पिछले वर्षों में देखे गए रुझानों के आधार पर, यह आंकड़ा आखिरकार परीक्षा के कठिनाई स्तर पर निर्भर करेगा।
Santosh Kumar | 4 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी