JEE Advanced 2025 Answer Key: जेईई एडवांस्ड आंसर की jeeadv.ac.in पर कल होगी जारी; न्यूनतम योग्यता अंक जानें
Abhay Pratap Singh | May 25, 2025 | 10:17 AM IST | 1 min read
संस्थान ने जेईई एडवांस्ड 2025 रिस्पॉन्स शीट और आधिकारिक प्रश्न पत्र पहले ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) कल यानी 26 मई को दोनों पेपरों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced 2025) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जेईई की वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को 27 मई तक शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञ द्वारा समीक्षा के बाद आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस फाइनल आंसर की 2025 और जेईई एडवांस 2025 रिजल्ट की घोषणा 2 जून को करेगा।
JEE Advanced Provisional Answer Key 2025: आईआईटी जोन में पंजीकृत कैंडिडेट
इस वर्ष JEE एडवांस्ड के लिए कुल 1,87,223 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। विभिन्न आईआईटी जोन के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की जांच नीचे कर सकते हैं:
- आईआईटी बॉम्बे जोन: 37,002
- आईआईटी दिल्ली जोन: 34,069
- आईआईटी गुवाहाटी जोन: 12,802
- आईआईटी हैदराबाद जोन: 45,622
- आईआईटी कानपुर जोन: 21,019
- आईआईटी खड़गपुर जोन: 19,302
- आईआईटी रुड़की जोन: 17,407
JEE Advanced 2025 Provisional Key: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके जेईई एडवांस 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- “जेईई एडवांस्ड 2025 प्रोविजनल की” पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- जेईई प्रोविजनल उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए जेईई प्रोविजनल कुंजी डाउनलोड करें।
Also read JEE Advanced 2025 Response Sheet: जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट jeeadv.ac.in पर जारी; डाउनलोड करें
JEE Advanced Qualifying Marks 2025: जेईई एडवांस योग्यता अंक
नीचे दी गई सारणी में उम्मीदवार कैटेगरी-वाइज जेईई एडवांस क्वालीफाइंग मार्क्स की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | प्रत्येक विषय में अंकों का प्रतिशत | कुल उत्तीर्ण अंकों का प्रतिशत |
|---|---|---|
|
सामान्य रैंक सूची (सीआरएल) |
10.0% |
35.0% |
|
GEN-EWS रैंक सूची |
9.0% |
31.5% |
|
ओबीसी-एनसीएल रैंक सूची |
9.0% |
31.5% |
|
एससी रैंक सूची |
5.0% |
17.5% |
|
एसटी रैंक सूची |
5.0% |
17.5% |
|
सामान्य-PwD रैंक सूची (CRL-PwD) |
5.0% |
17.5% |
|
GEN-EWS-PwD रैंक सूची |
5.0% |
17.5% |
|
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
5.0% |
17.5% |
|
एससी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
5.0% |
17.5% |
|
एसटी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
5.0% |
17.5% |
|
प्रारंभिक पाठ्यक्रम रैंक सूचियाँ |
2.5% |
8.75% |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल