JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस 2025 एग्जाम शेड्यूल jeeadv.ac.in पर जारी, 18 मई को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | December 2, 2024 | 02:38 PM IST | 1 min read
जेईई मेन 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और बीई, बीटेक पेपर में शीर्ष 2,50,000 अभ्यर्थियों में शामिल कैंडिडेट ही जेईई एडवांस 2025 परीक्षा के लिए पात्र होंगे।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस 2025 (JEE Advanced 2025) के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। आईआईटी संस्थानों में दाखिले के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 प्रवेश परीक्षा 18 मई, 2025 को दो पेपरों (पेपर 1 और पेपर 2) के लिए आयोजित की जाएगी।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
जेईई एडवांस 2025 परीक्षा दो सत्रों में कराई जाएगी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड 2025 की अवधि प्रत्येक सत्र के लिए तीन घंटे यानी 180 मिनट की होगी।
आईआईटी कानपुर ने पहले ही जेईई एडवांस्ड पाठ्यक्रम 2025 जारी कर दिया है और जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना और अन्य विवरण सहित जेईई एडवांस्ड 2025 सूचना विवरणिका अपलोड करेगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
जेईई एडवांस्ड 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नवीनतम नोटिस में कहा गया है, “जेईई (एडवांस्ड) 2025 रविवार, 18 मई, 2025 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में तीन घंटे की अवधि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल होंगे। दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है।”
जेईई एडवांस पात्रता मानदंड के अनुसार, जेईई मेन 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और बीई, बीटेक पेपर में शीर्ष 2,50,000 में शामिल अभ्यर्थी ही, जेईई एडवांस 2025 परीक्षा में भाग लेने के लिए और आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
हाल ही में, संयुक्त प्रवेश बोर्ड (JAB) ने पिछले JEE एडवांस्ड 2025 पात्रता मानदंड को बहाल कर दिया और प्रयासों की संख्या घटाकर दो कर दी है। बोर्ड ने पहले प्रयासों की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी थी। हालांकि, प्रतिस्पर्धी आवश्यकताओं पर विचार करने के बाद JEE एडवांस्ड के तीसरे प्रयास को हटा दिया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा