Abhay Pratap Singh | December 2, 2024 | 02:38 PM IST | 1 min read
जेईई मेन 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और बीई, बीटेक पेपर में शीर्ष 2,50,000 अभ्यर्थियों में शामिल कैंडिडेट ही जेईई एडवांस 2025 परीक्षा के लिए पात्र होंगे।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस 2025 (JEE Advanced 2025) के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। आईआईटी संस्थानों में दाखिले के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 प्रवेश परीक्षा 18 मई, 2025 को दो पेपरों (पेपर 1 और पेपर 2) के लिए आयोजित की जाएगी।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
जेईई एडवांस 2025 परीक्षा दो सत्रों में कराई जाएगी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड 2025 की अवधि प्रत्येक सत्र के लिए तीन घंटे यानी 180 मिनट की होगी।
आईआईटी कानपुर ने पहले ही जेईई एडवांस्ड पाठ्यक्रम 2025 जारी कर दिया है और जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना और अन्य विवरण सहित जेईई एडवांस्ड 2025 सूचना विवरणिका अपलोड करेगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
जेईई एडवांस्ड 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नवीनतम नोटिस में कहा गया है, “जेईई (एडवांस्ड) 2025 रविवार, 18 मई, 2025 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में तीन घंटे की अवधि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल होंगे। दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है।”
जेईई एडवांस पात्रता मानदंड के अनुसार, जेईई मेन 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और बीई, बीटेक पेपर में शीर्ष 2,50,000 में शामिल अभ्यर्थी ही, जेईई एडवांस 2025 परीक्षा में भाग लेने के लिए और आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
हाल ही में, संयुक्त प्रवेश बोर्ड (JAB) ने पिछले JEE एडवांस्ड 2025 पात्रता मानदंड को बहाल कर दिया और प्रयासों की संख्या घटाकर दो कर दी है। बोर्ड ने पहले प्रयासों की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी थी। हालांकि, प्रतिस्पर्धी आवश्यकताओं पर विचार करने के बाद JEE एडवांस्ड के तीसरे प्रयास को हटा दिया गया था।