Saurabh Pandey | May 30, 2025 | 03:44 PM IST | 1 min read
जेएसी 12वीं रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत, डिवीजन-वार प्रदर्शन, मेरिट सूची, टॉपर्स की सूची और अन्य जैसे महत्वपूर्ण विवरण जारी करेगा। इस वर्ष 11 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित इन परीक्षाओं में कुल 3.3 लाख छात्र शामिल हुए थे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) कल यानी 31 मई, 2025 को झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 मई को जेएसी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइटों jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर प्रकाशित किया जाएगा। हालांकि काउंसिल ने अभी तक परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है।
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: JAC Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
जेएसी 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। Jac jharkhand board 12th result डिजिलॉकर पर प्रकाशित किया जाएगा। आर्ट्स स्ट्रीम के लिए जेएसी 12वीं रिजल्ट 2025 अगले सप्ताह तक जारी किया जाएगा।
जेएसी 12वीं रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत, डिवीजन-वार प्रदर्शन, मेरिट सूची, टॉपर्स की सूची और अन्य जैसे महत्वपूर्ण विवरण जारी करेगा। इस वर्ष 11 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित इन परीक्षाओं में कुल 3.3 लाख छात्र शामिल हुए थे।
इससे पहले झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्कूली शिक्षा और साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन ने रांची के जेएसी सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया था। इस वर्ष जेएसी कक्षा 10वीं के परिणामों में कुल पास प्रतिशत 91.71% रहा।