JAC Delhi Counselling 2024: जेएसी दिल्ली स्पॉट राउंड काउंसलिंग शेड्यूल jacdelhi.admissions.nic.in जारी
Abhay Pratap Singh | July 24, 2024 | 06:12 PM IST | 2 mins read
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए संशोधित रिक्तियां 30 जुलाई को रात 8 बजे के बाद घोषित की जा सकती हैं, जो श्रेणी की सीट उपलब्धता पर निर्भर करेगी।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश काउंसलिंग (JAC 2024) दिल्ली ने जेएसी दिल्ली स्पॉट राउंड काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। जेएसी दिल्ली काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर जेएसी दिल्ली स्पॉट राउंड शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
जेएसी दिल्ली काउंसलिंग 2024 के दौरान किसी भी राउंड में भाग लेने वाले वे उम्मीदवार, जिन्हें किसी भी संस्थान द्वारा प्रस्तावित किसी भी कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिला है, वे स्पॉट राउंड में भाग लेने के पात्र होंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को जेएसी दिल्ली काउसलिंग के किसी भी राउंड में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में से किसी भी कार्यक्रम में प्रवेश दिया गया है, वे स्पॉट राउंड के लिए पात्र नहीं हैं।”
आधिकारिक सूचना के अनुसार, स्पॉट राउंड 29 जुलाई से 1 अगस्त तक बीआर अंबेडकर ऑडिटोरियम, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में आयोजित होगा। उम्मीदवारों को एडमिशन के स्पॉट राउंड के लिए नया रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है।
जिन उम्मीदवारों ने जेएसी दिल्ली 2024 के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे भी बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पात्र हैं, बशर्ते उन्होंने जेईई मेन-2024 (पेपर-2) या नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (एनएटीए)-2024 परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
Also read JAC Delhi Counselling 2024: जेएसी दिल्ली राउंड 5 सीट आवंटन रिजल्ट jacdelhi.admissions.nic.in पर जारी
संस्थान अपग्रेड प्रक्रिया के बाद 26 जुलाई को रिक्त सीटें उपलब्ध कराएगा। 26 जुलाई को शाम 8 बजे के बाद जेएसी दिल्ली की वेबसाइट पर प्रोविजनल रिक्तियां प्रदर्शित की जाएंगी। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए संशोधित रिक्तियां 30 जुलाई को रात 8 बजे के बाद घोषित की जा सकती हैं, जो श्रेणी की सीट उपलब्धता पर निर्भर करेगी।
JAC Delhi Counselling 2024: स्पॉट राउंड शेड्यूल
अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में जेएसी दिल्ली स्पॉट राउंड काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
अपग्रेड राउंड के परिणाम की घोषणा |
26 जुलाई 26 जुलाई |
|
स्पॉट राउंड के लिए संभावित रिक्तियों का प्रदर्शन |
|
|
ऑनलाइन सीट फ्रीजिंग (अंतिम तिथि) |
27 जुलाई |
|
स्पॉट राउंड सीट आवंटन और प्रवेश (बीटेक) |
|
|
सिंगल गर्ल चाइल्ज (एसजी) |
29 जुलाई |
|
एसटी/एससी श्रेणी (दिल्ली एवं दिल्ली से बाहर) |
|
|
ओबीसी श्रेणी (दिल्ली के बाहर) |
|
|
ईडब्ल्यूएस श्रेणी (दिल्ली के बाहर) |
|
|
ओबीसी श्रेणी (दिल्ली) |
30 जुलाई |
|
ईडब्ल्यूएस श्रेणी (दिल्ली) |
|
|
स्पॉट राउंड सीट आवंटन और प्रवेश (बी.आर्क) |
|
|
सामान्य श्रेणी के लिए संशोधित प्रोविजनल रिक्तियों का प्रदर्शन |
31 जुलाई और 1 अगस्त |
|
सामान्य (दिल्ली से बाहर) |
31 जुलाई |
|
सामान्य (दिल्ली, सीआरएल 1,50,000 तक) |
|
|
सामान्य (दिल्ली, सीआरएल 1,50,000 से 3,00,000 के बीच) |
1 अगस्त |
|
सामान्य (दिल्ली, सीआरएल 3,00,000 से अधिक) |
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी