JAC Delhi Spot Admission 2024: जेएसी दिल्ली स्पॉट राउंड एडमिशन आज से शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Abhay Pratap Singh | July 29, 2024 | 03:11 PM IST | 2 mins read
यदि कोई उम्मीदवार किसी कारण से सीट आवंटन के समय सीट स्वीकृति शुल्क का ड्राफ्ट तुरंत जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी आवंटित सीट तुरंत रद्द कर दी जाएगी।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश काउंसलिंग, दिल्ली (JAC Delhi) ने आज यानी 29 जुलाई से जेएसी दिल्ली स्पॉट राउंड एडमिशन 2024 शुरू कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in के माध्यम से जेएसी दिल्ली स्पॉट राउंड प्रवेश में भाग ले सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यदि कोई उम्मीदवार किसी भी कारण से सीट आवंटन के समय सीट स्वीकृति शुल्क का ड्राफ्ट तुरंत जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी आवंटित सीट तुरंत रद्द कर दी जाएगी और जेईई (मुख्य) सीआरएल के आधार पर अगले उम्मीदवार को दे दी जाएगी।”
जेएसी दिल्ली काउंसलिंग के दौरान जिन उम्मीदवारों को किसी भी राउंड में भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित किसी भी कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिला है, वे जेएसी दिल्ली स्पॉट राउंड के माध्यम से प्रवेश के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
जेएसी दिल्ली काउंसलिंग 2024 का आयोजन 5 संस्थानों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इन पांच संस्थानों में डीटीयू, आईजीडीटीयूडब्ल्यू, डीएसईयू, आईआईआईटी-डी और एनएसयूटी शामिल हैं।
JAC Delhi Spot Round Counselling 2024: पात्रता
- पंजीकृत उम्मीदवार जिन्हें किसी भी काउंसलिंग राउंड में सीट आवंटित की गई थी, लेकिन उन्होंने प्रवेश के लिए रिपोर्ट नहीं किया, वे जेएसी स्पॉट राउंड 2024 के लिए पात्र हैं।
- पंजीकृत अभ्यर्थी जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान कोई विकल्प नहीं भरा, वे जेएसी दिल्ली स्पॉट राउंड के लिए पात्र होंगे।
- पंजीकृत अभ्यर्थी जिन्हें काउंसलिंग के किसी चरण में सीट आवंटित की गई, लेकिन किसी वैध कारण से सीट रद्द कर दी गई थी और उन्हें अभी भी किसी भी प्रतिभागी संस्थान में प्रवेश नहीं मिला है, वे छात्र पात्र हैं।
JAC Delhi Spot Round Counselling: काउंसलिंग शेड्यूल
अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में जेएसी दिल्ली काउंसलिंग कार्यक्रम देख सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
|
बीटेक के लिए स्पॉट राउंड सीट आवंटन और प्रवेश |
|
|
सिंगल गर्ल चाइल्ड, एससी/एसटी, ओबीसी (दिल्ली के बाहर) और ईडब्ल्यूएस (दिल्ली के बाहर) के लिए |
29 जुलाई |
|
दिल्ली में रहने वाले ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए |
30 जुलाई |
|
सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए |
31 जुलाई और 1 अगस्त |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा