Abhay Pratap Singh | July 29, 2024 | 02:27 PM IST | 2 mins read
आईएमयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Candidates can download IMU CET Question/Sample papers from here for better preparation.
Download Now
नई दिल्ली: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU) ने आज यानी 29 जुलाई को आईएमयू सीईटी 2024 काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। IMU CET 2024 काउंसलिंग राउंड 3 में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट imu.edu.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
IMUCET Exam: Question Paper 2026
New: List of Open College Applications
Don't Miss: Top Private Engineering Colleges in India 2026
आईएमयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (IMU CET) 2024 राउंड 3 काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आईएमयू सीईटी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए अपनी आवंटित सीटों की पुष्टि करनी होगी और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुल्क का भुगतान भी करना होगा। अभ्यर्थी 30,000 रुपये के गैर-वापसी कार्यक्रम शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके आवंटित सीटों की स्वीकृति की पुष्टि कर सकते हैं। सीट स्वीकृत पुष्टि की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “अपग्रेड किए गए उम्मीदवारों के मामले में यदि नए आवंटित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक मेडिकल प्रमाण पत्र में पिछले वाले की तुलना में अलग-अलग चिकित्सा मानक हैं, तो उन्हें नए आवंटित परिसर में नए मेडिकल प्रमाण पत्र को ईमेल/ व्यक्तिगत रूप से संबंधित कैंपस के डिप्टी रजिस्ट्रार को जमा करना होगा। जिसकी मार्किंग कॉपी aracademics.hq@imu.ac.in पर भेजनी होगी।”
संस्थान 30 जुलाई से 2 अगस्त तक आईएमयू सीईटी 2024 काउंसलिंग में आवंटित सीटों के उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन आयोजित करेगा। कार्यक्रम शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के बाद उम्मीदवारों को सीट आवंटित आईएमयू परिसर में रिपोर्ट भी करना होगा।
IMU CET काउंसलिंग 2024 के लिए उम्मीदवारों को जन्म प्रमाणपत्र, कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट, कम्यूनिटी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो), ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, सीईटी रैंक प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। इसके साथ ही, आधार कार्ड, एनसीसी प्रमाणपत्र, यूजी मार्कशीट व प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और चिकित्सा फिटनेस सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी।