JAC Delhi 2026: दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए बीटेक काउंसलिंग पंजीकरण 28 मई से होगा शुरू
Saurabh Pandey | May 26, 2026 | 04:36 PM IST | 3 mins read
दिल्ली के शीर्ष तकनीकी संस्थानों में बीटेक और बीआर्क कोर्सेज में दाखिले के लिए 28 मई से 9 जून 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : जॉइंट एडमिशन कमेटी (JAC) ने जेएसी दिल्ली काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है। दिल्ली के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में बीटेक (BTech) और बीआर्क (BArch) कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र 28 मई, 2026 की सुबह 10 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग (कॉलेज और कोर्स का चयन) कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जून, 2026 की रात 11:30 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए आधिकारिक पोर्टल jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
New: Admission chances through JAC Delhi counseling using JAC Delhi College Predictor
Don't Miss: Top 50 Engineering colleges in Delhi NCR
Latest: Join FREE Online counselling session & get college shortlisting guidance
B.Tech Admissions @ NIIT University | BML Munjal University | SRM, Delhi NCR | Bennett University
जेएसी दिल्ली काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 1,500 रुपये का नॉन-रिफंडेबल पंजीकरण शुल्क देना होगा। इस फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों जैसे - क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) या पोर्टल पर उपलब्ध अन्य पेमेंट विकल्पों के जरिए ही किया जा सकता है।
JAC Delhi 2026: विभिन्न कोर्सेज के लिए पात्रता मानदंड
जैक दिल्ली काउंसलिंग प्रक्रिया उन छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी, जो आवश्यक प्रवेश परीक्षा स्कोर और क्वालीफाइंग परीक्षा मानदंडों के आधार पर बीटेक और बीआर्क कार्यक्रमों में प्रवेश चाहते हैं। इसके तहत आने वाले अलग-अलग संस्थानों और कोर्सेज के लिए नियम इस प्रकार हैं-
- बीटेक (BTech) प्रोग्राम - नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT), दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU), इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर विमेन (IGDTUW) और दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) में दाखिला JEE Main 2026 Paper-I की CRL रैंक के आधार पर होगा।
- आईआईआईटी दिल्ली में प्रवेश - इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) दिल्ली में एडमिशन के लिए JEE Main के पर्सेंटाइल स्कोर के साथ-साथ ओलंपियाड, स्पोर्ट्स और इनोवेशन जैसी उपलब्धियों के लिए मिलने वाले बोनस अंकों को भी जोड़ा जाएगा।
- बीआर्क (BArch) प्रोग्राम - NSUT और IGDTUW में आर्किटेक्चर कोर्स में दाखिला JEE Main 2026 Paper-II की रैंक के आधार पर किया जाएगा।
JAC Counselling 2026: शैक्षणिक योग्यता और सीट आरक्षण नियम
- शैक्षणिक योग्यता - आवेदकों के पास वैलिड जेईई मेन रैंक होने के साथ-साथ कक्षा 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) विषयों में आवश्यक न्यूनतम अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- अंकों में छूट और आयु सीमा - आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में नियमानुसार छूट दी गई है। इसके अलावा, काउंसलिंग में प्रवेश के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है।
- दिल्ली और बाहरी क्षेत्र का कोटा - इस काउंसलिंग के माध्यम से दिल्ली क्षेत्र के छात्रों के लिए 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं, जबकि बाकी 15 प्रतिशत सीटें दिल्ली से बाहर के उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित रखी गई हैं।
JAC Delhi Counselling 2026: आवेदन प्रकिया जानें
- सबसे पहले जैक दिल्ली काउंसलिंग पोर्टल jacdelhi.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "JAC Delhi Counselling 2026 Registration" लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और अपनी पसंद के संस्थानों और पाठ्यक्रमों का चयन करें।
- अब ऑनलाइन पेमेंट मोड के माध्यम से काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और 'कन्फर्मेशन पेज' डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट रख लें।
JAC Delhi 2026: इन 5 प्रमुख विश्वविद्यालयों में मिलेगा दाखिला
जैक दिल्ली 2026 काउंसलिंग के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित निम्नलिखित पांच शीर्ष विश्वविद्यालयों/संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा-
- नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT)
- दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU)
- इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर विमेन (IGDTUW) (केवल छात्राओं के लिए)
- इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIIT-D)
- दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU)
JAC Delhi Counselling 2026: हेल्पडेस्क
यदि उम्मीदवारों को आवेदन या काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वे जैक दिल्ली के आधिकारिक ईमेल हेल्पडेस्क helpdesk.jacdelhi2026@nsut.ac.in पर संपर्क कर अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार