Saurabh Pandey | May 26, 2026 | 12:45 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEEC) द्वारा कल, 27 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर JEECUP परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस साल यूपी पॉलिटेक्निक की कंप्यूटर आधारित (CBT) प्रवेश परीक्षाएं 2 जून से 9 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।

नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कल 27 मई, 2026 (बुधवार) को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक कल शाम तक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता दर्ज होगा।
यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार यह जरूर चेक कर लें कि उसमें दी गई सभी जानकारियां सही हैं या नहीं। यदि किसी भी जानकारी में कोई गलती या त्रुटि पाई जाती है, तो उसे जल्द से जल्द परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क करके ठीक करवा लें।
Also read HTET Exam Dates 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथियां घोषित, 13-14 जून को एग्जाम
JEECUP 2026 परीक्षा 2 से 9 जून, 2026 तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में A, E, B, C, D, F, G, H, I, L और K1 से K8 तक के विभिन्न समूह शामिल होंगे। प्रत्येक समूह इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन में विशिष्ट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों से संबंधित है।