JAC Delhi 2025 Counselling: जेएसी दिल्ली राउंड 2 काउंसलिंग पंजीकरण शुरू, 24 जून को सीट आवंटन रिजल्ट
Saurabh Pandey | June 19, 2025 | 11:17 AM IST | 2 mins read
जिन अभ्यर्थियों को राउंड-2 में सीट आवंटित की गई है और वे सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान नहीं करते हैं या आवश्यक सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान कर चुके हैं और संबंधित विश्वविद्यालय/संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के लिए फिजिकल रूप से रिपोर्ट नहीं करते हैं, उनका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश समिति, दिल्ली ने जेएसी दिल्ली राउंड 2 काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 19 जून, 2025 से शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार पहले राउंड की काउंसलिंग के दौरान पंजीकरण करने में विफल रहे हैं, वे अब अपनी चॉइस फिल कर सकते हैं।
New: Admission chances through JAC Delhi counseling using JAC Delhi College Predictor
Don't Miss: Top 50 Engineering colleges in Delhi NCR
Latest: Join FREE Online counselling session & get college shortlisting guidance
B.Tech Admissions @ NIIT University | BML Munjal University | SRM, Delhi NCR | Bennett University
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, जेएसी दिल्ली राउंड 2 काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन रिजल्ट 24 जून 2025 को जारी किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित विश्वविद्यालय/संस्थान में सीट स्वीकृति शुल्क के भुगतान के बाद फिजिकल रिपोर्टिंग समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
जिन अभ्यर्थियों को राउंड-2 में सीट आवंटित की गई है और वे सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान नहीं करते हैं या आवश्यक सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान कर चुके हैं और संबंधित विश्वविद्यालय/संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के लिए फिजिकल रूप से रिपोर्ट नहीं करते हैं, उनका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।
JAC Delhi 2025 Counselling:सीट फ्रीजिंग
यदि अभ्यर्थी अपने भरे गए विकल्पों के अनुसार सीट/संस्थान का कोई अपग्रेडेशन नहीं चाहते हैं तो वे अनंतिम प्रवेश के बाद अपनी आवंटित सीट फ्रीज कर सकते हैं।
JAC Delhi 2025 Counselling: विड्रॉल एडमिशन
इस विकल्प को चुनने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के शेष सभी राउंड से नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 8 जुलाई है। ऐसे अभ्यर्थियों को आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी और उसे रिक्त माना जाएगा। फिजिकल रिपोर्टिंग विंडो के दौरान वापसी का विकल्प खुला रहेगा।
JAC Delhi 2025 Counselling: राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल
जेएसी दिल्ली राउंड 3 काउंसलिंग 2025 के लिए सीट आवंटन परिणाम की घोषणा 30 जून, 2025 (सोमवार) को होगी। दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित आवंटित विश्वविद्यालय/संस्थान में सीट स्वीकृति शुल्क के भुगतान के बाद फिजिकल रिपोर्टिंग समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी।
जिन अभ्यर्थियों को राउंड-3 में सीट आवंटित की गई है और वे सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान नहीं करते हैं या आवश्यक सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान कर चुके हैं और संबंधित विश्वविद्यालय/संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के लिए फिजिकल रूप से रिपोर्ट नहीं करते हैं, उनका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।
संबंधित आवंटित विश्वविद्यालय/संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्टिंग का स्थान
- डीटीयू - डीटीयू (मुख्य परिसर), शाहबाद दौलतपुर, बवाना रोड, दिल्ली-110042
- एनएसयूटी - एनएसयूटी (मुख्य परिसर), सेक्टर-3, द्वारका, नई दिल्ली-110078
- आईआईआईटी-दिल्ली - आईआईआईटी-दिल्ली, ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट, फेज़-3, नई दिल्ली-110020
- आईजीडीटीयूडब्ल्यू - आईजीडीटीयूडब्ल्यू, कश्मीरी गेट, दिल्ली-110006
अगली खबर
]Garhwal University News: डीयू के प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह बने गढ़वाल यूनिवर्सिटी के कुलपति
उनकी नियुक्ति पर डीयू कुलपति योगेश सिंह, डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणी, रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता और कल्चर काउंसिल के चेयरपर्सन अनूप लाठर सहित सभी ने खुशी व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’