JAC 9th Result 2026: झारखंड कक्षा 9वीं का परिणाम jacresults.com पर जल्द आने की उम्मीद, प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 16, 2026 | 11:42 AM IST | 2 mins read
जेएसी 9th रिजल्ट 2026 ओएमआर शीट और आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के आधार पर तैयार किए जाएंगे, जिसमें ए+ से लेकर डी तक की पांच स्तरीय ग्रेडिंग प्रणाली शामिल होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 9वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से जेएसी 9th रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड कक्षा 9वीं की परीक्षा 2026 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कक्षा 9 की परीक्षा 6 और 7 मार्च को आयोजित की थी। इस वर्ष 4 लाख से अधिक छात्रों ने जेएसी कक्षा 9 की परीक्षा दी थी।
जेएसी 9th रिजल्ट 2026 ओएमआर शीट और आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के आधार पर तैयार किए जाएंगे, जिसमें ए+ से लेकर डी तक की पांच स्तरीय ग्रेडिंग प्रणाली शामिल होगी। जेएसी बोर्ड की कक्षा 9 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम ‘सी’ ग्रेड आवश्यक है। कक्षा 10 में प्रवेश पाने के लिए कम से कम 5 में से 4 विषयों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
जेएसी कक्षा 9वीं की मार्कशीट 2026 में बोर्ड का नाम, छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, विषयवार प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, ग्रेड और पात्रता स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
बोर्ड ने अभी तक कक्षा 9वीं के परिणाम की तिथि और समय के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
JAC Class 9th Result 2026: डाउनलोड चरण
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके छात्र जेएसी कक्षा 9वीं का परीक्षा परिणाम जांच सकते हैं:
- जेएसी की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, रिजल्ट सेक्शन ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- “कक्षा 9 वार्षिक परीक्षा 2026 परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें व सबमटि करें।
- झारखंड बोर्ड 9वीं परिणाम 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]KVS 2nd Admission List 2026: केवीएस सेकेंड एडमिशन लिस्ट kvsangathan.nic.in पर जारी, आवश्यक दस्तावेज जानें
केवीएस पहली सूची में चयनित उम्मीदवारों में से 60% से अधिक छात्रों ने अपने प्रवेश की पुष्टि की थी। शेष रिक्तियों के लिए आज दूसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल