Trusted Source Image

ISRO Apprentice Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, स्टाइपेंड जानें

Saurabh Pandey | July 30, 2026 | 06:47 PM IST | 2 mins read

इसरो के अनुसार, चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से मेरिट पर आधारित होगी। प्रारंभिक चरण में, उम्मीदवारों का चयन उनके संबंधित अध्ययन क्षेत्रों में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद, उम्मीदवारों के संबंधित डिग्री या डिप्लोमा प्रोग्राम में उनके एकेडमिक स्कोर के आधार पर एक मेरिट पैनल तैयार किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद, उम्मीदवारों के संबंधित डिग्री या डिप्लोमा प्रोग्राम में उनके एकेडमिक स्कोर के आधार पर एक मेरिट पैनल तैयार किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) में ग्रेजुएट, टेक्नीशियन और कमर्शियल प्रैक्टिस अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इसरो अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) पोर्टल nats.education.gov.in के माध्यम से पूरी कर सकते हैं।

इसरो यूआरएससी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अगस्त, 2026 को रात 11:59 बजे तक है। अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सभी जानकारी भरकर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।

ISRO Apprentice Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

  1. ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप - आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में B.E / B.Tech पूरा किया हो।
  2. टेक्नीशियन अप्रेंटिसशिप - आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त स्टेट बोर्ड से संबंधित विषय में डिप्लोमा किया हो।
  3. कमर्शियल प्रैक्टिस के लिए अप्रेंटिसशिप - आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा पूरा किया हो।

जिन अभ्यर्थियों ने 2022, 2023, 2024, 2025 और 2026 में अपनी पढ़ाई पूरी की है, केवल वे ही अप्रेंटिसशिप के लिए पात्र हैं। जो अभ्यर्थी 2021 से पहले क्वालीफाइंग परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे पात्र नहीं हैं। अभ्यर्थी, जो नियमित रूप से क्वालीफाइंग परीक्षा उत्तीर्ण कर चके हैं, केवल वे ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

ISRO Apprentice Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

इसरो अप्रेंटिस भर्ती के तहत 410 पदों को भरा जाएगा। इनमें स्नातक, डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी, कमर्शियल प्रैक्टिस और ट्रेड आईटीआई अप्रेंटिसशिप के लिए अवसर उपलब्ध हैं। इस भर्ती अभियान में क्रमशः 220 स्नातक, 120 तकनीशियन और 70 कमर्शियल प्रैक्टिस अप्रेंटिस पद शामिल हैं।

पद का नाम
कुल रिक्तियां
मासिक स्टाइपेंड
स्नातक अप्रेंटिस (Graduate Apprentice)
220
12,300 रुपये
तकनीशियन अप्रेंटिस (Technician Apprentice)
120
10,900 रुपये
कमर्शियल अप्रेंटिस (Commercial Apprentice)
70
10,900 रुपये

Also read ISRO Recruitment 2026: इसरो में असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क जानें

ISRO Apprentice Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को उनके संबंधित विषय में मिले प्रतिशत के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा या कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा के एकेडमिक स्कोर के आधार पर एक पैनल तैयार किया जाएगा। खाली पदों पर अप्रेंटिस की भर्ती पूरी तरह से पैनल में उनकी स्थिति के आधार पर की जाएगी। चुने गए उम्मीदवारों को केवल ईमेल के जरिए सूचित किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications