IPMAT 2024 Result Out: आईआईएम इंदौर द्वारा इपमैट परिणाम iimidr.ac.in पर घोषित, ऐसे देखें प्रोविजनल सूची
Santosh Kumar | June 7, 2024 | 12:35 PM IST | 1 min read
इपमैट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) इंदौर ने पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (इपमैट 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in के माध्यम से इपमैट 2024 परिणाम देख सकते हैं। आईआईएम इंदौर ने परीक्षा परिणाम के साथ उम्मीदवारों के नामों की प्रोविजनल सूची भी जारी की है।
IPMAT Ques. & Analysis: Indore | Rohtak | Complete Guide | Formula Sheet
Admission Alert: IPM/BBA (Hons.) at TAPMI, Bengaluru. Accepts IPMAT Scores
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
इपमैट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। इपमैट 2024 परीक्षा सीबीटी मोड में 23 मई को भारत के 36 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई थी।इपमैट परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में उपलब्ध है जिसमें परीक्षार्थियों के समग्र और अनुभागीय अंक शामिल हैं।
इपमैट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पीआई के आगे के चयन दौर के लिए बुलाया जाएगा। संस्थान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर साक्षात्कार तिथियों की घोषणा करेगा। इपमैट परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी 28 मई को जारी कर दी गई है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in से उत्तर कुंजी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
Also read IPMAT 2024 Result Out: आईआईएम रोहतक ने जारी किया आईपीएमएटी परीक्षा परिणाम; डायरेक्ट लिंक देखें
IPMAT 2024 Result Link: प्रोविजनल सूची डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इपमैट 2024 की शॉर्टलिस्ट की गई सूची की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Academic Programmes' पर क्लिक करें।
- 'Five Year Integrated Programme in Management' पर क्लिक करें।
- 'Admissions' अनुभाग पर क्लिक करें।
- नीचे इपमैट प्रोविजनल लिस्ट लिंक को ओपन करें।
- पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- आईडी लॉगिन करें, प्रोविजनल सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]QS World University Ranking: विश्वविद्यालयों के अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को सराहा
उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स लिमिटेड के सीईओ और प्रबंध निदेशक नुन्ज़ियो क्वाक्वेरेली के पोस्ट को रीपोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल