IOB LBO Admit Card 2025: आईओबी एलबीओ एडमिट कार्ड iob.in/Careers पर जारी, परीक्षा 12 जुलाई को होगी
Abhay Pratap Singh | July 7, 2025 | 02:18 PM IST | 1 min read
आईओबी लोकल बैंक ऑफिसर हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंडियन ओवरसीज बैंक (IBO) ने स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आईओबी करियर्स की आधिकारिक वेबसाइट iob.in/Careers के माध्यम से आईओबी एलबीओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईओबी लोकल बैंक ऑफिसर हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
आईओबी एलबीओ ऑनलाइन परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। आईओबी एलबीओ 2025 चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा, भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) और एक व्यक्तिगत साक्षात्कार को शामिल किया गया है। ऑनलाइन परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, आईओबी एलबीओ 2025 परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए कराई जाएगी, प्रश्न पत्र में कुल 140 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट निर्धारित की गई है। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई या 0.25 अंक काटे जाएंगे।
इंडियन ओवरसीज बैंक इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 400 पदों को भरेगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट को आईओबी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IOB LBO Admit Card Download Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों की सहायता से एलबीओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट iob.in/Careers पर जाएं।
- ‘ऑनलाइन परीक्षा कॉल लेटर डाउनलोड लिंक’ खोलें ।
- कैंडिडेट अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- आईओबी एलबीओ एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल