Indian Overseas Bank LBO Result 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक एलबीओ रिजल्ट iob.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | October 23, 2025 | 07:15 AM IST | 1 min read
आईओबी एलबीओ परिणाम 2025 में सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
नई दिल्ली: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने विज्ञापन संख्या एचआरडीडी/आरईसीटी/01/2025-26 के अंतर्गत लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iob.in पर जाकर इंडियन ओवरसीज बैंक एलबीओ रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईओबी एलबीओ रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण और आगे की चयन प्रक्रिया के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर शामिल हैं। आईओबी एलबीओ 2025 भर्ती परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की गई थी।
इंडियन ओवरसीज बैंक एलबीओ चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, एलपीटी (स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा ) और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है। आईओबी एलबीओ एग्जाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अब एलपीटी और साक्षात्कार में शामिल होंगे। एलपीटी और इंटरव्यू कार्यक्रम जल्द वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले तथा आगे की चयन प्रक्रिया के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित राज्यवार अभ्यर्थियों की सूची, उनके रोल नंबर और पंजीकरण संख्या मेरिट सूची में उपलब्ध करा दी गई है।”
इस भर्ती अभियान के माध्यम से IOB विभिन्न राज्यों में स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के कुल 400 रिक्त पदों को भरेगा। अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के अगले चरणों के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।
IOB LBO Result 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईओबी एलबीओ रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- इंडियन ओवरसीज बैंक की वेबसाइट www.iob.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें।
- नए पेज पर, “भर्ती 2025–26” देखें।
- “एलपीटी/इंटरव्यू के लिए चयनित कैंडिडेट के परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम पीडीएफ खोलें और अपना रोल नंबर या पंजीकरण संख्या जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार