Saurabh Pandey | October 22, 2025 | 10:31 PM IST | 1 min read
आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर 2025 की परीक्षा तिथि में संशोधन किया है और स्लॉट चयन शुरू किया है। हाल ही में सेल्फ-स्लॉट चयन सुविधा शुरू की है, जिसके तहत उम्मीदवार अब अपना पसंदीदा शहर, तिथि और शिफ्ट चुन सकते हैं।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र सुधार की तिथियों में संशोधन किया है।
यह संशोधन पंजीकरण की अंतिम तिथि में किए गए विस्तार को देखते हुए किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर संशोधित तिथियां देख सकते हैं।
आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर 2025 की परीक्षा तिथि में संशोधन किया है और स्लॉट चयन शुरू किया है। हाल ही में सेल्फ-स्लॉट चयन सुविधा शुरू की है, जिसके तहत उम्मीदवार अब अपना पसंदीदा शहर, तिथि और शिफ्ट चुन सकते हैं।
एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।
एसएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि विभिन्न परीक्षाओं के लिए 'ऑनलाइन आवेदन पत्र सुधार विंडो' और सुधार शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की तिथियों को संशोधित करने का निर्णय लिया गया है, जो निम्नानुसार है-
परीक्षा का नाम | ऑनलाइन आवेदन पत्र संशोधन विंडो और सुधार शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की संशोधित तिथि |
---|---|
कांस्टेबल (ड्राइवर) – पुरुष, दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 | 31.10.2025 से 02.11.2025 (रात 11 बजे तक) |
हेड कांस्टेबल [सहायक वायरलेस ऑपरेटर (AWO) / टेलीप्रिंटर ऑपरेटर (TPO), दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 | 31.10.2025 से 02.11.2025 (रात 11 बजे तक) |
कांस्टेबल (एक्जीक्यूटिव) – पुरुष एवं महिला, दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 | 7.11.2025 से 9.11.2025 (रात 11 बजे तक) |
हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक), दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 | 5.11.2025 से 7.11.2025 (रात 11 बजे तक) |
उप-निरीक्षक, दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) परीक्षा, 2025 | 3.11.2025 से 5.11.2025 (रात 11 बजे तक) |