ICG Navik GD Recruitment 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड में 320 रिक्तियों पर होगी भर्ती, आवेदन की आखिरी तिथि कल
Abhay Pratap Singh | July 2, 2024 | 02:52 PM IST | 2 mins read
आईसीजी नाविक जीडी एवं यांत्रिक भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
नई दिल्ली: इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) में नाविक और यांत्रिक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि कल यानी 3 जुलाई तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cgept.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 जून से शुरू की गई थी।
आईसीजी नाविक जीडी भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी और एसटी वर्ग के आवेदकों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार नेट बैंकिग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 320 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिनमें से नाविक के 260 पदों पर और यांत्रिक के 60 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कैंडिडेट के चयन के लिए तीन चरण कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नाविक जनरल ड्यूटी पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये बेसिक सैलरी दी जाएगी। वहीं, यांत्रिक पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये बेसिक वेतन मिलेगा।
Indian Coast Guard Bharti 2024: शैक्षणिक योग्यता
- नाविक (जनरल ड्यूटी) पद पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार गणित और भौतिकी के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो।
- यांत्रिक पद के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं पास हो, साथ ही इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो/पावर) इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
Indian Coast Guard Navik GD Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी, यांत्रिक भर्ती 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट https://joinindiancoastguard.cdac.in/cgept/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
- ‘क्रिएट अकाउंट’ पर क्लिक करें और जानकारी दर्ज कर क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- लॉगिन विवरण जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड की सहायता से आवेदन फॉर्म भरें।
- इसके बाद, दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]NEET 2024 Row: इंडिया अलायंस से जुड़े छात्र संघ ने संसद घेराव का किया आह्वान, कल देशव्यापी विरोध प्रदर्शन
आइसा, एनएसयूआई, एआईएसएफ, एसएफआई, समाजवादी छात्र सभा, छात्र राजद और एमएसएफ जैसे विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय नेताओं ने नीट यूजी, पीजी और यूजीसी नेट परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल