अग्निवीर जीडी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को यूजर नेम और पासवर्ड की जरूरत होगी।
Abhay Pratap Singh | June 18, 2025 | 11:48 AM IST
नई दिल्ली: भारतीय सेना (Indian Army) ने अग्निवीर जीडी (जनरल ड्यूटी) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से भारतीय सेना अग्निवीर जीडी हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
अग्निवीर जीडी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को यूजर नेम और पासवर्ड की जरूरत होगी। अग्निवीर जनरल ड्यूटी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अग्निवीर जीडी परीक्षा 30 जून से 3 जुलाई 2025 तक 60 मिनट की अवधि के लिए आयोजित होगी।
इन चरणों की सहायता से कैंडिडेट इंडियन आर्मी अग्निवीर जीडी हाल टिकट जांच सकते हैं:
अग्निवीर जनरल ड्यूटी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Also read
भारतीय सेना ने बताया कि अन्य अग्निवीर और जेसीओ/ओआर श्रेणियों के लिए प्रवेश पत्र 18 जून, 2025 से जारी किए जाएंगे। जिसकी जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
कैटेगरी | एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
---|---|
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) | 16 जून, 2025 |
अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) | 18 जून, 2025 |
अग्निवीर (तकनीकी) | 19 जून, 2025 |
अग्निवीर ट्रेड्समेन (8वीं पास) | 23 जून, 2025 |
अग्निवीर जीडी (महिला सैन्य पुलिस) | 23 जून, 2025 |
सैनिक तकनीकी (एनए) | 24 जून, 2025 |
हवलदार शिक्षा (आईटी/साइबर, सूचना संचालन, भाषाविद्) | 24 जून, 2025 |
सिपाही (फार्मा) | 25 जून, 2025 |
जेसीओ आरटी (सभी श्रेणियां - पंडित, ग्रंथी, मौलवी, पादरी, आदि) | 25 जून, 2025 |
जेसीओ कैटरिंग | 25 जून, 2025 |
हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टोग्राफर | 25 जून, 2025 |
अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) | 26 जून, 2025 |
अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) - टाइपिंग टेस्ट | 26 जून, 2025 |