IOAA 2025: अगले साल भारत करेगा खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड की मेजबानी
Santosh Kumar | August 28, 2024 | 03:25 PM IST | 1 min read
आधिकारिक पोस्ट में कहा गया, "भारत 2025 में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 18वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड की मेजबानी करेगा।
नई दिल्ली: भारत खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड (आईओएए) के अगले संस्करण की मेजबानी करेगा। आईओएए का 18वां संस्करण अगले साल अगस्त के महीने में यानी 2025 में आयोजित किया जाएगा। यह घोषणा होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएसई), टीआईएफआर ने 27 अगस्त को की।
आधिकारिक पोस्ट में कहा गया, "भारत 2025 में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 18वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड की मेजबानी करेगा। ओलंपियाड अगस्त 2025 में मुंबई में आयोजित किया जाएगा और इसका नेतृत्व होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएसई), टीआईएफआर करेगा।"
इसमें आगे कहा गया है कि आईओएए ध्वज औपचारिक रूप से आईओएए 2024 के समापन समारोह में भारतीय टीम को सौंप दिया गया। बता दें कि इस वर्ष भारतीय टीम ने ब्राजील में आयोजित 17वें ओलंपियाड में 1 स्वर्ण और 4 रजत पदक जीते।
IOAA 2024: भारतीय पदक विजेताओं के नाम
कर्नाटक के दक्ष तैलिया ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि आयुष कुठारी, बनिब्रता माजी, सानिध्य सराफ और पाणिनी को रजत पदक मिला। ब्राजील के वासौरास में आयोजित 17वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में पदक जीतने पर एचबीसीएसई की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टीम इंडिया के छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी गई है।
भारतीय छात्रों ने इस वर्ष अन्य अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 54वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (आईपीएचओ) में भारत ने २ स्वर्ण और ३ रजत पदक प्राप्त किए, जबकि 56वें अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड (आईसीएचओ 2024) में 1 स्वर्ण, 1 कांस्य और 2 रजत पदक जीते।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड 17 से 26 सितंबर तक ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित किया गया। आईओएए प्रतियोगिता में 3 भाग होते हैं - सिद्धांत (50%), अवलोकन (25%), और डेटा विश्लेषण (25%)। इसके अलावा, मिश्रित राष्ट्र टीमों के बीच एक टीम प्रतियोगिता भी होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच